बिग बॉस 11 के घर में झगड़ालू, अंहकारी और झूठी करार दी जाने वाली हिना खान का एक और झूठ सामने आया है। दरअसल, ये झूठ उस बात को लेकर सामने आया है जब शिल्पा और हिना के बीच शो में हार-जीत का फैसला लिया जा रहा था..चलिए बतातें हैं आखिर फिर क्या बड़ा झूठ बोल गईं हिना खान...
बता दें कि बिग बॉस फिनाले के दौरान लाइव पब्लिक वोटिंग भी हुई। लेकिन इस बार फैसला कंटेस्टेट के खेल के आधार पर ही लिया जाना था। ऐसे में जब हिना और शिल्पा के बीच लाइव पब्लिक वोटिंग हुई तो इसमें भी शिल्पा शिंदे ने ही बाजी मारी। हालांकि शो में दोनों का वोटिंग प्रतिशत दिखाया नहीं गया।
लेकिन, शो के बाद हिना खान ने एक बार फिर अपने अंदाज में शिल्पा को गिराना चाहा। बता दें कि उन्होंने कहा था कि शिल्पा उनसे वोट में कम अंतर से ही जीती हैं। हिना ने ये अंतर तकरीबन एक हजार का बताया था। लेकिन द खबरी के मुताबिक, ये सामने आया है कि हिना खान एक बार फिर खुद की कही इस बात से मुकरती नजर आईं।
बता दें कि शो द खबरी के ही मुताबिक ये भी सामने आया है कि शिल्पा और हिना के बीच वोटों का अंतर हजारों का नहीं बल्कि लाखों का था। बहरहाल, तीन महीने से ऊपर चले बिग बॉस में शिल्पा ने बाजी मार ली है। टॉप 4 में विकास, हिना, शिल्पा और पुनीश के बीच मुकाबला हुआ था।
वहीं, टॉप 2 की रेस से सबसे पहले पुनीश शो से बाहर हुए इसके बाद घर में मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता को शो छोड़कर जाना पड़ा। फिर खिताबी मुकाबला हिना और शिल्पा के बीच हुआ।