टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर का जन्म 15 नवंबर 1982 को हुआ था। इस साल दलजीत अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। दलजीत कौर ने टेलीविजन पर कई धारावाहिकों में काम किया है। लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहीं। दलजीत के जन्मदिन पर बताते हैं आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : फाइल फोटो
दलजीत अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सफल रहीं, उससे कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ में उन्होंने मुश्किलों का सामना किया है। ये तो सभी जानते हैं कि दलजीत ने टेलीविजन अभिनेता शालीन भनोट के साथ शादी की थी। इन दोनों को कभी टीवी का बेस्ट कपल माना जाता था। लेकिन इसी बीच दलजीत की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि वो पति से तलाक लेकर अलग हो गईं।
3 of 5
दलजीत कौर, शालीन भनोट
- फोटो : फाइल फोटो
दलजीत और शालीन की मुलाकात धारावाहिक 'कुलवधू' के सेट पर हुई थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी लेकिन धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदलने लगी। लेकिन दोनों में से कोई भी पहला कदम उठाने के लिए तैयार नहीं था। कुछ महीनों के बाद शालीन आगे बढ़े और उन्होंने दलजीत को एक डेट ऑफर की। दलजीत ने भी इस ऑफर को झटपट एक्सेप्ट कर लिया।
4 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : amar ujala mumbai
इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे। कुछ महीनों बाद शालीन ने दलजीत को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। दलजीत ने भी शालीन को हां कह दी और दोनों ने खूब धूमधाम से शादी की। साल 2009 में दोनों परिवार वालों और कुछ दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंध गए। शादी के शुरुआती दिन तो बेहद आराम और प्यार से बीते। शादी के तीन साल बाद दलजीत ने एक बेटे को जन्म दिया।
5 of 5
शालीन भनोट, दलजीत कौर
- फोटो : File Photo
बेटे के जन्म के बाद ही शालीन और दलजीत में दूरियां बढ़ने लगीं। बताया जाता है कि दलजीत ने शालीन और उनके परिवार वालों के ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इन खबरों के बाद साल 2015 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। तलाक के बाद से अब तक दलजीत अपने बेटे जेडन की परवरिश खुद ही कर रही हैं। दलजीत ने कई धारावाहिकों में अभिनय किया है जिसमें 'कुलवधू', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' शामिल हैं। इसके अलावा दलजीत रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में नजर आई थीं। हालांकि वो एक हफ्ते में ही इस शो से बाहर भी हो गई थीं।
पढ़ें: सालों पहले कह दिया था मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड को अलविदा, अब जी रहीं ऐसी जिंदगी