फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुबीना दिलैक: अभिनव शुक्ला से दूर इस तरह अपना ख्याल रख रहीं 'बॉस लेडी', शिमला वाले घर में हैं क्वारंटीन

Sun, 02 May 2021 02:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 02 May 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Corona Positive Rubina Dilaik Reveals she is quarantined in her hometown Shimla away from Abhinav Shukla
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप से मनोरंजन जगत भी अछूता नहीं रहा है। बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे इसकी चपेट में आ गए थे। हाल ही में बिग बॉस सीजन 14 की विजेता रुबीना दिलैक भी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी थी। अब उन्होंने बताया है कि वे इस समय अपने परिवार के साथ शिमला वाले घर में एक अलग कमरे में क्वारंटीन हैं।

Corona Positive Rubina Dilaik Reveals she is quarantined in her hometown Shimla away from Abhinav Shukla
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

एक बातचीत के दौरान रुबीना ने जानकारी दी है कि वो अपने होमटाउन शिमला में चली गई हैं और वहीं पर एक अलग कमरे में क्वारंटीन है। वहीं पति अभिनव शुक्ला भी इस समय उनसे दूर मुंबई में हैं और उन्हें रुबीना के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी नहीं थी।

Corona Positive Rubina Dilaik Reveals she is quarantined in her hometown Shimla away from Abhinav Shukla
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

रूबीना आगे बताती हैं कि 'मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले अभिनव और मैं एक साथ शिमला में ही थे। लेकिन रिपोर्ट आने के तीन-चार दिनों से पहले ही हम अलग कमरों में रह रहे थे क्योंकि मुझे हल्के हल्के लक्षण नजर आ रहे थे। उसके बाद अचानक अभिनव को मुंबई में कुछ जरूरी काम आ गया था जिसके लिए वो वहां के लिए रवाना हो गए थे और उन्हें मेरे संक्रमित होने की जानकारी नहीं थी। हालांकि उनके मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद ही मैंने उन्हें यह जानकारी दे दी थी। अभी वो मुंबई में हैं और मैं यहां शिमला में।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Positive Rubina Dilaik Reveals she is quarantined in her hometown Shimla away from Abhinav Shukla
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

वहीं रुबीना ने यह भी कहा कि 'मैं बहुत जल्द ठीक होकर वापस अपने अंदाज में लौटूंगी और अपने फैंस को एंटरटेन करने आउंगी। मैं सबसे यही गुजारिश करना चाहती हूं कि हमें अपना ध्यान खुद ही रखना है और अपने परिवार का भी इसलिए घर पर ही रहें और स्वस्थ रहें। इस वक्त हमारी सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है इसलिए सभी सावधानियां बरतें और खुद का ख्यास रखें।'


 
विज्ञापन
Corona Positive Rubina Dilaik Reveals she is quarantined in her hometown Shimla away from Abhinav Shukla
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये एक पावरफुल मैसेज के साथ अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर ध्यान देती हूं और सकारात्मक ही सोचती हूं। अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बीते दिनों जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा लें।'

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed