सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा पति राजीव सेन के साथ लंबे समय से चली आ रही तकरार के बाद अपनी बेटी के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गई हैं। चारु ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भले ही उनका घर छोटा हो लेकिन उनके और उनकी बेटी के लिए काफी है। अपनी बेटी के साथ नए घर में आकर चारु बहुत खुश हैं। इस वीडियो में चारु ने अपने घर की झलक भी दिखाई है जिसमें लीविंग हॉल और उनकी बेटी जियाना के खेलने की जगह नजर आ रही थी। साथ ही उन्होंने खुद के क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की जगह भी वीडियो में दिखाई है।
Drishyam 2 On OTT: जबरदस्त है मोहनलाल की क्राइम-थ्रिलर ‘दृश्यम 2’, जानिए कहां देख सकते हैं यह फिल्म
2 of 4
चारु असोपा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते कुछ समय से राजीव सेन और चारू असोपा अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी थी। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को दूसरा मौका देने की कोशिश की थी लेकिन उनकी यह कोशिश भी नाकाम रही थी। इसके बाद चारु अब अपनी बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट हो गई हैं।
Yashoda Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमजोर हो रही 'यशोदा' की पकड़, सातवें दिन इतना रहा कलेक्शन
3 of 4
चारु असोपा
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि हाल ही में चारू ने बताया था कि राजीव उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच भी करते थे। वहीं, राजीव सेन ने भी एक इंटरव्यू में चारू के आरोपों पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वे ड्रामा क्वीन है और स्टेबल इंसान भी नहीं है। राजीव सेन ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि 'अगर उसे तलाक लेना है तो वह सीधा मुझे या मेरे परिवार को फोन कर सकती थी उसे मीडिया को कॉल करने की क्या जरूरत थी।'
Filmy Wrap: इस ओटीटी पर आएगी 'कांतारा' और विवाद में 'फाइल नंबर 323', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
4 of 4
चारु असोपा
- फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो चारु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' से की थी। इसके बाद वह अब तक कई धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। साल 2021 में वह 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए' में दिखी थीं।
Vicky Kaushal-Sara Ali Khan: लक्ष्मण उतेकर की फिल्म से लीक हुईं सारा-विक्की की तस्वीरें, दिखा अनदेखा अंदाज