फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Relationships: बेशूमार प्यार होने के बावजूद नहीं चल पाई इन टीवी कलाकारों की शादी, कुछ सालों में ही तलाक तक पहुंची बात

Fri, 01 Jul 2022 08:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 01 Jul 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
Celebrities From Charu Asopa Rajeev Sen jennifer karan whose Marriage did not worked and breaked soon Know About them in Details
जेनिफर विंगेट-करण सिंह ग्रोवर, चारू असोपा- राजीव सेन, निशा रावल-करण मेहरा - फोटो : social media

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के रिश्तों में फिर से खटास आ गई है। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव आने शुरू हो गए थे और अब दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि चारू और राजीव ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। दोनों जल्द ही फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डालेंगे। लेकिन सिनेमा जगत में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। चारू असोपा और राजीव सेन के अलावा भी टीवी के ऐसे कई कपल्स रहे हैं, जिनकी शादी कुछ ही वर्षों में टूट गई। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जिनका रिश्ता कुछ समय भी नहीं चला...

Celebrities From Charu Asopa Rajeev Sen jennifer karan whose Marriage did not worked and breaked soon Know About them in Details
रिद्धि डोगरा और राकेश बापट

राकेश बापट-रिद्धि डोगरा
एक जमाने में टीवी के मशहूर कपल्स में गिने जाने वाले राकेश बापट और रिद्धि डोगरा की शादी भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। दोनों साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन दोनों का यह रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं पाया। राकेश बापट और रिद्धि डोगरा ने शादी के आठ साल बाद एक-दूसरे से सारे रिश्ते नाते तोड़ने का फैसला कर लिया था। 

Celebrities From Charu Asopa Rajeev Sen jennifer karan whose Marriage did not worked and breaked soon Know About them in Details
रश्मि देसाई-नंदीश सिंह संधू - फोटो : social media

रश्मि देसाई-नंदीश संधू 
छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल 'उतरन' से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले रश्मि देसाई और नंदीश संधू को इस सीरियल में काम करते हुए ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी, लेकिन दोनों के रिश्ते में जल्द ही खटास आने लगी थी। बहुत उतार-चढ़ाव आने के बाद साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities From Charu Asopa Rajeev Sen jennifer karan whose Marriage did not worked and breaked soon Know About them in Details
करण सिंह ग्रोवर, श्रद्धा निगम - फोटो : फाइल फोटो

करण सिंह ग्रोवर-श्रद्धा निगम
आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि 'दिल मिल गए' सीरियल में नजर आए करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री में आने से पहले ही शादीशुदा थे। उन्होंने साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी, लेकिन इनकी शादी एक साल भी नहीं टिक पाई थी। कहा जाता है दोनों के रिश्ते में खटास का कारण करण की को स्टार और अभिनेत्री जेनिफर विंगेट थीं। करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने 2009 में अलग होने का फैसला कर लिया था।    
 

विज्ञापन
Celebrities From Charu Asopa Rajeev Sen jennifer karan whose Marriage did not worked and breaked soon Know About them in Details
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

निशा रावल-करण मेहरा 
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक यानी करण मेहरा ने अभिनेत्री निशा रावल को डेट करने के कुछ समय बाद शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी मात्र नौ साल चल पाई थी। इन दोनों का रिश्ता बहुत ही गंदे तरीके से खत्म हुआ था, दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर तरह-तरह के आरोप लगाए थे। जहां निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, वहीं करण ने निशा को धोखेबाज बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed