टेलीविजन के हैंडसम एक्टर और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला शनिवार को 40 साल के हो गए। उनका जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। मॉडल से एक्टर बनने तक का सफर तय करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला को कई लोग टेलीविजन का 'शाहरुख खान' भी कहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सिद्धार्थ बी ग्रेड फिल्म में काम कर चुके हैं?
फेमस होने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने किया था 'बी ग्रेड' फिल्म में काम, किसिंग सीन का ये वीडियो आज भी है मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेसमैन बनने की चाहत रखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2004 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी मां के कहने पर एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। साल 2008 में तुर्की में हुए दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो को जीतकर सिद्धार्थ ने देश का नाम रोशन किया था।
इस प्रतियोगिता में जाने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2007 में एक बी ग्रेड फिल्म में काम किया था। इस फिल्म का नाम था 'आई एम इन लव'। इसमें टॉम ऑल्टर और रजाक खान जैसे स्टार्स ने भी काम किया था। हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन इसके एक गाने की क्लिप यूट्यूब पर उपलब्ध है जिसमें सिद्धार्थ ने बहुत सारे किसिंग सीन दिए हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से की थी। हालांकि इस धारवाहिक से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद सिद्धार्थ ने कई और सीरियल में भी काम किया लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। साल 2012 में उन्होंने धारावाहिक 'बालिका वधू' में काम किया और फिर सिद्धार्थ की किस्मत पलट गई।
सिद्धार्थ 'झलक दिखला जा' और 'डांस दीवाने' जैसे रियलटी शोज में भी नजर आए। बिग बॉस 13 में जब सिद्धार्थ प्रतियोगी बनकर पहुंचे तो हल्ला मच गया। हर तरफ सिर्फ उनकी ही चर्चा हो रही थी। सिद्धार्थ ने इस शो के जरिए लोगों का दिल जीता और दर्शकों ने फिर उन्हें इस शो का विनर बना दिया।
90 करोड़ का खूबसूरत जोड़ा पहन दुल्हन बनी थीं अंबानी की बेटी, यहां देखिए शाही शादी की तस्वीरें