फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: अभिनव-रुबीना और कविता कौशिक की लड़ाई पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘क्या खिलवाड़ बना के रखा है’

Sat, 12 Dec 2020 02:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Dec 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 14 salman khan angry over abhinav shukla rubina and kavita kaushik blame game
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

बिग बॉस 14 वीकेंड का वॉर में कई धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शनिवार को कविता कौशिक फिर से बिग बॉस में नजर आएंगी। इस बार वह अपने पति रोनित बिस्वास के साथ आएंगी लेकिन वह सलमान के साथ स्टेज पर ही होंगी। यहां से वह अभिनव और रुबीना पर निशाना साधती दिखेंगी।

Bigg boss 14 salman khan angry over abhinav shukla rubina and kavita kaushik blame game
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv

सामने आए प्रोमो में सलमान एक बार फिर से अभिनव और रुबीना पर भड़कते हैं। दोनों शो में मौजूद कविता और रोनित से झगड़ने लगते हैं। रुबीना का कहना है कि कविता ने अभिनव के बारे में बिग बॉस का घर छोड़ने के बाद टिप्पणियां क्यों कीं। वहीं रोनित दावा करते हैं कि कविता ने उन्हें अभिनव और रुबीना के गुजरे कल के बारे में बताया है। 

Bigg boss 14 salman khan angry over abhinav shukla rubina and kavita kaushik blame game
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv

कविता कौशिक, अभिनव पर आरोप लगाती हैं कि उन्होंने अपशब्दों से भरे मैसेज किए इसी वजह से उनकी दोस्ती खत्म हुई। हालांकि कविता के आरोपों को अभिनव नकारते हैं। वहीं दोनों की बातें सुनकर रुबीना रोने लगती हैं। कविता कहती हैं कि ‘अभिनव ने उन्हें लगातार कई मैसेज भेजे। जब वे लगातार ऐसा कर रहे थे तब मैंने कहा कि मैं पुलिस में शिकायत कर दूंगी।‘

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 14 salman khan angry over abhinav shukla rubina and kavita kaushik blame game
सलमान खान, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv

आगे अभिनव कहते हैं, 'मैं उन मैसेज को देखना चाहूंगा। हम उस पर लीगल तरीके से बात करेंगे।' अभिनव ने रोनित पर आरोप लगाया कि उन्होंने रुबीना को धमकी दी। इस पर कविता के पति रोनित कहते हैं, 'क्या तुम यह सोचते हो कि कोई मेरी पत्नी को धमकी देगा और मैं चुपचाप बैठकर देखता रहूंगा।' दोनों कपल को झगड़ते हुए देखकर सलमान खान भड़क जाते हैं। और  कहते हैं कि 'क्या खिलवाड़ बना के रखा है, गंदा है ये।'

विज्ञापन
Bigg boss 14 salman khan angry over abhinav shukla rubina and kavita kaushik blame game
राखी सावंत, अर्शी खान - फोटो : instagram: colorstv

इसके अलावा सलमान खान, अर्शी के रवैये से नाराज हो जाते हैं। अर्शी बिग बॉस में चैलेंजर के तौर पर आई हैं। अर्शी सलमान खान से मजाक करती दिखती हैं। अर्शी कहती हैं कि 'मुझे पता था आप आएंगे और मुझे जिल्लत के लड्डू खिलवा के ही रहेंगे।' आगे सलमान कहते हैं कि ‘मैंने ऐसा क्या कह दिया?’ आगे अर्शी कहती हैं कि वे मजाक कर रही थीं तो सलमान खान कहते हैं कि उन्हें इस तरह का मजाक बिल्कुल पसंद नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed