फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेमस होने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने किया था 'बी ग्रेड' फिल्म में काम, किसिंग सीन का ये वीडियो आज भी है मौजूद

Sat, 12 Dec 2020 07:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 12 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special Siddharth Shukla worked in B grade film Before become famous
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन के हैंडसम एक्टर और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला शनिवार को 40 साल के हो गए। उनका जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। मॉडल से एक्टर बनने तक का सफर तय करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला को कई लोग टेलीविजन का 'शाहरुख खान' भी कहते हैं।  लेकिन क्या आपको पता है कि सिद्धार्थ बी ग्रेड फिल्म में काम कर चुके हैं?

Birthday Special Siddharth Shukla worked in B grade film Before become famous
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram/ Twitter

बिजनेसमैन बनने की चाहत रखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2004 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी मां के कहने पर एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। साल 2008 में तुर्की में हुए दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो को जीतकर सिद्धार्थ ने देश का नाम रोशन किया था।

Birthday Special Siddharth Shukla worked in B grade film Before become famous
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : voot

इस प्रतियोगिता में जाने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2007 में एक बी ग्रेड फिल्म में काम किया था। इस फिल्म का नाम था 'आई एम इन लव'। इसमें टॉम ऑल्टर और रजाक खान जैसे स्टार्स ने भी काम किया था। हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन इसके एक गाने की क्लिप यूट्यूब पर उपलब्ध है जिसमें सिद्धार्थ ने बहुत सारे किसिंग सीन दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Siddharth Shukla worked in B grade film Before become famous
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से की थी। हालांकि इस धारवाहिक से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद सिद्धार्थ ने कई और सीरियल में भी काम किया लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। साल 2012 में उन्होंने धारावाहिक 'बालिका वधू' में काम किया और फिर सिद्धार्थ की किस्मत पलट गई। 

विज्ञापन
Birthday Special Siddharth Shukla worked in B grade film Before become famous
सिद्धार्थ शुक्ला और सलमान खान - फोटो : फाइल

सिद्धार्थ 'झलक दिखला जा' और 'डांस दीवाने' जैसे रियलटी शोज में भी नजर आए। बिग बॉस 13 में जब सिद्धार्थ प्रतियोगी बनकर पहुंचे तो हल्ला मच गया। हर तरफ सिर्फ उनकी ही चर्चा हो रही थी। सिद्धार्थ ने इस शो के जरिए लोगों का दिल जीता और दर्शकों ने फिर उन्हें इस शो का विनर बना दिया। 

90 करोड़ का खूबसूरत जोड़ा पहन दुल्हन बनी थीं अंबानी की बेटी, यहां देखिए शाही शादी की तस्वीरें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed