फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: अरहान खान ने किया रश्मि को प्रपोज, क्या होगा अभिनेत्री का जवाब?

Mon, 02 Dec 2019 12:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 02 Dec 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss13 Arhaan Khan Proposes Rashmi Desai After His Guest Appearance In The Show
अरहान खान, रश्मि देसाई - फोटो : Social Media

'बिग बॉस 13' लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। शो और चैनल की तरफ से भी दर्शकों के लिए हर दिन कुछ ना कुछ मसाला मिल ही जाता है। कुछ दिन पहले पता चला था कि घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। ऐसे में शो में एक बार फिर कुछ नए चेहरे और कुछ नया देखने को मिलेगा। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें घर में आए नए सदस्यों को दिखाया गया। इस दौरान कुछ होने वाला है जिसे देख रश्मि के फैन्स की सांसें थम जाएंगी। 

Bigg Boss13 Arhaan Khan Proposes Rashmi Desai After His Guest Appearance In The Show
अरहान खान, रश्मि देसाई - फोटो : Social Media

शो में जिनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है उनमें से एक अभिनेत्री रश्मि देसाई के खास दोस्त अरहान खान भी हैं। अरहान को एक बार पहले भी शो में देखा जा चुका है। हाल ही में सामने आए प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि अरहान खान रश्मि को प्रपोज करने वाले हैं। शो के आने वाले एपिसोड में अरहान अंगूठी के साथ रश्मि को प्रपोज करते दिखेंगे। रश्मि अचानक से ये सब देख हैरन रह जाती हैं और थोड़ी भावुक भी हो जाती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kal dekhiye... Tomorrow's episode will be an emotional episode.. . . . . . #WeekendKaVaar #WeekendKaVaarLiveUpdates #devoleenabhattacharjee #dalljietkaur #siddharthshukla #shefalibagga #dipikakakar #rashmidesai #mahirasharma #vikasgupta #shilpashinde #aceofspace #salmankhan #bollywood #paraschhabra #asimriaz #artisingh #koenamitra #colorstv #himanikhurrana #hindustanibhau #arhaankhan #KhesariLalYadav #shehnazgill #shefalijariwala #SalmanKhan #bb13 #vishaladityasingh @realsidharthshukla @shehnaazgill @asimriaz77.official @artisingh5 @shefalijariwala @hindustanibhau @devoleena @rashmidesai13 @arhaankhaan @parasvchhabrra @officialmahirasharma @khesari_yadav #voot #tiktok . . . **FAIR USE** Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

A post shared by Bigg Boss 13 (@biggboss13.colorstvv) on

Bigg Boss13 Arhaan Khan Proposes Rashmi Desai After His Guest Appearance In The Show
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media

दरअसल एक टास्क के तहत बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा, विशाल आदित्य सिंह की पूर्व गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली और रश्मि के खास दोस्त अरहान खान घर के अंदर आएंगे। टास्क के दौरान घरवालों को बिग बॉस के आदेश का पालन करते हुए सभी बाहर से आए हुए सदस्यों को अनदेखा करना होगा। लेकिन फिर भी मेहमानों के घर में आने की वजह से घर का पूरा माहौल बदल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss13 Arhaan Khan Proposes Rashmi Desai After His Guest Appearance In The Show
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot

बता दें कि अरहान खान रश्मि के पुराने दोस्त हैं। बिग बॉस में आने से पहले ही कहा जा रहा था कि रश्मि और अरहान की शादी बिग बॉस में ही होगी। दर्शकों को भी लगा था कि शो में अरहान की एंट्री के बाद दोनों के बीच रोमांस देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। वहीं अरहान ने भी घर से बाहर निकलने के बाद इस बात को कुबूल किया था कि वो रश्मि से प्यार करते हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss13 Arhaan Khan Proposes Rashmi Desai After His Guest Appearance In The Show
rashmi desai arhaan khan - फोटो : social media

ऐसे में जब अरहान को दोबारा घर में जाने का मौका मिला तो उन्होने इसे हाथ से नहीं गंवाया और अपने दिल की बात रश्मि से कह दी। अरहान के घर से बाहर जाने के बाद रश्मि भी आरती से कहती हुई दिखती हैं कि उन्हें उनके सवाल का जवाब मिल गया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रश्मि अरहान के इस प्रपोजल का जवाब कैसे, कब और क्या देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed