फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: सलमान के सामने अनन्या ने कह दी ऐसी बात, सुनकर अभिनेता को भी नहीं आया यकीन

Mon, 02 Dec 2019 08:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 02 Dec 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 ananya panday guess the sentence by salman khan
सलमान खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वॉर एपिसोड में अक्सर सेलिब्रिटीज अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते हैं। बीते रविवार को भी फिल्म 'पति पत्नी और वो' को प्रमोट करने कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर पहुंचे। इस दौरान सलमान खान ने तीनों के साथ मजेदार टास्क किए। पहले तो कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर घर के अंदर गए। जहां उन्होंने घरवालों को कुछ काम दिया और फिर जब वो निकले तो सलमान खान ने उनके साथ खूब मस्ती की। 

 

bigg boss 13 ananya panday guess the sentence by salman khan
bigg boss 13 - फोटो : voot
सलमान खान ने तीनों के साथ एक गेम खेला। इसके लिए उन्हें हेडफोन लगाना था जिसमें जोर से म्यूजिक चल रहा था। इसके बाद सामने वाले की लिप्स को देखकर उसके द्वारा बोले गए वाक्यों का अनुमान लगाया था। सलमान खान ने सबसे पहले अनन्या पांडे को हेडफोन लगाने के लिए दिया। फिर सलमान खान उनसे बोलते हैं कि 'बिग बॉस चाहते हैं।' अनन्या को इसी वाक्य का अनुमान लगाना था लेकिन इसके जवाब में वो कहती हैं कि 'मैं पोर्न चाहती हूं।' जिसके बाद कार्तिक आर्यन कहते हैं- 'हां बहुत देखती है।'

 

bigg boss 13 ananya panday guess the sentence by salman khan
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
सलमान चार-पांच बार 'बिग बॉस चाहते हैं' बोलते हैं तब जाकर अनन्या सही अनुमान लगाने में कामयाब रहती हैं। इस दौरान अनन्या के जवाब को सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं हालांकि अनन्या को इसका अंदाजा भी नहीं लगता और वो सोचती हैं कि वो सही बोल रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 ananya panday guess the sentence by salman khan
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
अनन्या के बाद कार्तिक हेडफोन लगाकर सुनते हैं तो भूमि उनसे कई बातें कहती हैं लेकिन वो समझ नहीं पाते लेकिन जब सलमान उनसे कहते हैं तो वो तुरंत समझ जाते हैं। फिर सलमान भी इस पर चुटकी लेते हैं। सलमान कहते हैं कि कार्तिक का ध्यान भूमि के होठों से ज्यादा मेरे होठों पर था। जिस पर भूमि कहती हैं कि फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भी उनका ध्यान कहीं और होता है।

 

विज्ञापन
bigg boss 13 ananya panday guess the sentence by salman khan
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' की बात करें तो सामने आए प्रोमो से पता चलता है कि घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है जिसमें दो पुराने सदस्य लौटने वाले हैं। शो में कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली बग्गा एक बार फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली हैं। इसके साथ ही रश्मि देसाई के ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान भी बिग बॉस में फिर से आने वाले हैं। बाहर होने के बाद अरहान ने दोबारा से घर में जाकर रश्मि को प्रपोज करने की इच्छा जताई थी। प्रोमो में दिखाया जाता है कि घर में जब अरहान वापस लौटते हैं तो वो रश्मि को एक खास गिफ्ट देना चाहते हैं। माना जा रहा है अरहान उन्हें प्रपोज करने के साथ अंगूठी भी देने वाले हैं। अरहान के अलावा विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली पहली बार वाइल्ड कार्ड के जरिए आएंगी।

Video: बहन शाहीन के बारे में बात करते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं आलिया भट्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed