बिग बॉस 11 की विनर बनने के बाद से शिल्पा शिंदे सातवें आसमान पर सफर कर रही हैं। शो से बाहर आने के बाद से वे अपनी जीत की खुशी में कई इंटरव्यू भी दे चुकी हैं। इस जीत की खुशी में शिल्पा ने मीडिया के लिए पार्टी रखी है जिसका बिल हिना खान चुकाएंगी।
Bigg Boss 11 जीतने की खुशी में पार्टी देंगी शिल्पा, विकास बोले-यह कंटेस्टेंट चुकाए बिल
बता दें कि शिल्पा ने मुंबई के बांद्रा पर मीडियाकर्मी और रिश्तेदारों के लिए एक पार्टी रखने की बात कही है। ऐसे में इत्तेफाक ये हुआ कि जिस बिल्डिंग में शिल्पा इस बात का ऐलान कर रही थी वहां विकास गु्प्ता भी मौजूद थे। जब ये बात उन्हें पता चली तो वे शिल्पा के पास पहुंचे।
इसके बाद दोनों ही मीडिया से घिर गए। ऐसे में विकास गुप्ता को पता चला कि शिल्पा एक पार्टी देने वाली हैं तो उनके बोलने से पहले शिल्पा बोल पड़ी कि पार्टी की बिल 'गुप्ता जी' भरेंगे। वहीं विकास ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि 'शिल्पा जी की पार्टी का बिल हिना खान भरेंगी। क्योंकि शो में उन्होंने हम दोनों से ज्यादा कमाया है।'
EXCLUSIVE VIDEO: #VikasGupta jokingly says he wants @eyehinakhan to pay his and #ShilpaShinde’s bills pic.twitter.com/31G57tZ44N
बता दें कि विकास की टीम के मेंबर दर्शन शाह भी वहां पहुंचे और उन्होंने इस मूमेंट को कैप्चर किया । शो से बाहर आने के बाद शिल्पा और विकास इस बिल्डिंग में पहली बार मिले थे। शो में विकास ने प्राइज मनी से 6 लाख रुपये अपने नाम कर लिये हैं।
वहीं, इतना ही नहीं विकास गुप्ता को डब्बू रतनानी के 2018 के कैलेंडर शूट पर भी देखा गया जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया वे और शिल्पा बहुत जल्द ही एक छोटे प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करते नजर आएंगे। बता दें कि शो के दौरान शिल्पा ने विकास से उनके साथ काम करने का भी वादा किया था।