टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के ओटीटी वर्जन की शुरुआत रविवार से हुई। इसके साथ ही शो पहले दिन से घर के सदस्यों की लड़ाई और नॉमिनेशन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो में 13 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है और घर में कदम रखते ही कई लड़ाईयां सामने आ चुकी हैं। इस बार शो में अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी कदम रखा है। शमिता अपनी बहन शिल्पा और जीजा राज कुंद्रा के केस को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में थीं वहीं अब शो में वो दूसरे कंटेस्टेंट्स से टक्कर लेती नजर आ रही हैं।
निशांत को लेकर शमिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कुछ दिनों पहले शमिता की स्पिलट्स्विला फेम प्रतीक सहजपाल के साथ जमकर बहस हुई थी। वहीं अब शो को दूसरे कंटेस्टेंट निशांत भट्ट को लेकर शमिता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल शमिता और निशांत एक दूसरे को जानते हैं लेकिन फिर भी दोनों के बीच साफ दूरी देखने को मिल रही है। इसकी वजह का खुलासा शमिता ने शो पर किया।
2 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : Instagram
शो में दिव्या अग्रवाल संग बात करते हुए शमिता ने कहा, 'मैं उस घटना के बारे में दोबारा नहीं बताना चाहती लेकिन एक बार निशांत ने मेरे साथ लाइन क्रॉस की थी और मुझे ये पसंद नहीं आया था। मैंने उसे सख्ती से कहा कि उसने गलत किया और इसके बाद मुझसे बात ना करें। मैंने सोचा कि मुझे इससे दूरी रखनी चाहिए। स्टेज पर जब मैंने उसे देखा तो मैंने यही प्रतिक्रिया दी कि मैं उसे जानती हूं'।
3 of 5
शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि निशांत डांस कोरियोग्राफर हैं। वो डांस दीवाने 3 में नजर आ रहे थे। वहीं अब शमिता ने निशांत को लेकर बड़ी बात कह दी है। शो को होस्ट करण जौहर ने स्टेज पर निशांत से जब पूछा था कि क्या वो शमिता को जानते हैं तो उन्होंने कहा था कि हमने साथ काम किया है। अब निशांत और शमिता के एक ही घर में रहने से कौन सा विवाद जन्म लेगा ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
4 of 5
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल
- फोटो : Social Media
बता दें कि शमिता शेट्टी की घर में प्रतीक सहजपाल संग जमकर बहस हो चुकी है। दरअसल बिग बॉस के मंच पर ही प्रतीक ने बताया था कि वो किसी से पंगा लेने वाले हैं। उनकी लड़ाई दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी से हुई। दोनों के बीच खाने को लेकर लड़ाई हुई थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में शमिता और प्रतीक एक दूसरे पर चिल्लाते नजर आ रहे थे।
5 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस की इस बार की थीम है कनेक्शन: स्टे कनेकटेड, यानि की इस बार बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों को लंबा टिकना है तो उन्हें एक-दूसरे के साथ स्ट्रॉंग कनेक्शन बनाए रखना होगा। स्टेज से 6 कपल घर के अंदर गए और दिव्या अग्रवाल को अकेले ही इस घर के अंदर जाना पड़ा, जिसकी वजह से वो पहले ही दिन घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट हो गईं।