बिग बॉस ओटीटी अपने अंतिम सफर में हैं। ऐसे में घर में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स का साथ छूटता हुआ नजर आ रहा है, तो वही कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स हैं जो अपने मतभेदों को दूर करते हुए नजर आए। हाल ही में एक एपिसोड में शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल ने गार्डन एरिया में बैठकर अपने बीच की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की। बता दें कि जब दिव्या और शमिता बिग बॉस के घर में आए थे तो दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गयी थी। लेकिन वीकेंड के वार के दौरान जब करण ने कहा दिव्या ने शमिता के पीछे उन्हें बॉसी बोला तबसे दोनों के बीच तकरार हुई।
Bigg Boss Ott: शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल के बीच फिर हुई दोस्ती, कहा- आपकी इस बात ने पहुंचाई चोट
दिव्या ने कहा दिल दुखाना नहीं चाहती थी
दिव्या शमिता से यहां पर शमिता से ये कहती हुईं भी दिखाई दी कि वो उनका बिलकुल भी दिल दुखाना नहीं चाहती थी। बता दें कि प्रतीक के दुर्व्यवहार की वजहह से बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले का टास्क रद्द कर दिया। जिसकी वजह से राकेश और दिव्या ने भी बिग बॉस के फिनाले में सीधे तौर पर जाने के अपने चांस गवा दिए। जिसके बाद दिव्या और प्रतीक के बीच में काफी बड़ा झगड़ा देखने को मिला।
राकेश के मन में आपके लिए सॉफ्ट कॉर्नर है
शमिता दिव्या से ये कहती हुईं भी नजर आईं कि राकेश के मन में दिव्या के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। शमिता ने कहा, ‘जैसे राकेश के दिल में तुम्हारे लिए सॉफ्ट कॉर्नर है, वैसे ही मेरे दिल में भी प्रतीक के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। मुझे सच में लगता है प्रतीक अच्छा इंसान है। लेकिन जब वो गुस्से में होता तो हर चीज को खराब कर देता है। ऐसी ही तुम भी हो, जब तुम्हें गुस्सा आता है तो तुम कई ऐसी बातें कह जाती हो टास्क या फिर वीकेंड के वार के दौरान तो तुम वो हर अच्छी बात भूल जाती हो जो तुमने और मैंने एक-दूसरे के साथ की है।
इस गेम में आप मेरी प्रतिस्पर्धी हो
दिव्या ने शमिता के आगे अपनी बात रखते हुए कहा, ‘असल जिंदगी में आप मुझसे अधिक बड़ी हैं, अनुभवी हैं, लेकिन इस गेम में आप मेरी प्रतियोगी हैं। इसलिए कभी-कभी चीजें हाथ से निकल जाती हैं। इन दोनों के साथ उस दौरान राकेश भी मौजूद थे। जो इन दोनों की बाते सुनने के बाद वहां से जाने लगते हैं। उन्हें जाता देखकर शमिता उनसे कहती हैं ‘तुम दूर क्यों जा रहे हो, यहीं पर बैठो। राकेश शमिता की बात का जवाब देते हुए कहते हैं, ‘मैं दूर नहीं जा रहा, ब्रेक लेकर वापस आता हूं’।
शमिता ने कहा इस बात से टूटा दिल
शमिता ने दिव्या से अपने दिल की बात कहते हुए कहा, ‘उसे पता है मुझे तुमसे प्रॉब्लम थी। मैंने जो भी तुम्हें प्यार दिया तुमने उसे बॉसी कह दिया जिससे मेरा बहुत दिल टूटा। मैंने इस चीज को बहुत समय तक नजरअंदाज करने की कोशिश की। मुझे दूसरों को पुश करने की आदत नहीं है। तुमने कहा मैं तुम्हें कंट्रोल कर रही हूं वो मुझे अच्छा नहीं लगा। यही मेरा प्यार दिखाने का तरीका है। बता दें कि दिव्या अग्रवाल की वजह से राकेश और शमिता के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले।