बिग बॉस में अब कंटेस्टेंट अपने लिए खेलते नजर आ रहे हैं। इस वक्त उनके पास अपने लिए खेलने के अलावा कोई चारा भी नहीं है। इसी कारण घर में ग्रुप बनाकर रह रहे करणवीर और दीपिका में ठन गई हैं। ऐसे में सलमान खान भी दोनों के अपनी सफाई में बोलने के लिए कहा...आइए जानते हैं क्या कहा करणवीर और दीपिका ने..
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि बीते कई दिनों से करणवीर बोहरा और दीपिका कक्कड़ एक दूसरे से कटे-कटे से रह रहे हैं। दीपिका घर में जहां सिर्फ और सिर्फ श्रीसंथ की ही बात मानती हुई दिखती हैं। ऐसे में उनका ही हर बार साथ देती हैं तो वहीं, करणवीर और श्रीसंथ के बीच हुई लड़ाई के बाद जब बात दोनों में से किसी एक को चुनने की आई तो दीपिका ने करणवीर की जगह सीधे श्रीसंथ का नाम ले लिया।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
दरअसल, जब कालकोठरी को लेकर करणवीर ने दीपिका को आगे किया तो उन्होंने रोमिल से कहा था यह कोल्ड वार अब सबके सामने आ गया है। ऐसे में सलमान खान ने इस बात को लेकर दोनों को घेरा। सलमान को जवाब देते हुए कह दिया कि वह करणवीर पर अब विश्वास नहीं करती हैं। वहीं, करणवीर दोस्ती में आई दरार को पता लगाने में लगे रहे। उन्होंने इस लड़ाई में अपनी गलती को ढूंढना शुरू कर दिया।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इसके बाद सलमान खान ने एक-एक कर घरवालों की क्लास ली और उनके पूरे हफ्ते को खेल को देखते हुए समझाया भी। ऐसे में सलमान खान ने दीपक के मेघा की बहन के चाल चलन को लेकर किए बयान को लेकर घेरा। इसके बाद सलमान खान ने मेघा को भी लताड़ लगाई। बता दें कि बीते एपिसोड में मेघा ने दीपक पर थूक उन्हें सैंडल उतारकर मारी थी।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
आखिर में बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं जिसमें दीपक, मेघा, करणवीर, दीपिका, रोहित, सृष्टि और जसलीन का नाम शामिल हैं। लेकिन इस दफा रोहित के निकलने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सृष्टि रोड इस हफ्ते घर से बेघर हो गई हैं।