बिग बॉस 12 में 5वें हफ्ते के वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन होगा। ऐसे में सबा, सृष्टि, सुरभि और अनूप जलोटा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। गौरतलब है कि द खबरी के ट्वीट के मुताबिक सबा और अनूप का बिग बॉस के घर में खेल खत्म हो चुका है। तो आइए जानते हैं डबल एविक्शन के साथ और क्या-क्या होगा बिग बॉस के घर में....
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
घर में दीपिका और मेघा के बीच कुकिंग टास्क होता है जिसमें दोनों सलमान खान के लिए अलग-अलग डिश बनाती हैं। इस टास्क में घरवालों के हिसाब से मेघा ने बाजी मारी है।
इसके बाद घर में कॉलर ऑफ द डे श्रीसंथ से सवाल करता है कि उन्होंने रेलगाड़ी टास्क के दौरान सोमी को हराने के लिए दूध में डिटरजेंट क्यों मिलाया। इस पर श्रीसंथ का कोई जवाब नहीं बना और वह बहुच सोच समझकर इस सवाल का जवाब देते दिखे। बता दें कि इस टास्क में दीपक कुमार ने बाजी मार इस हफ्ते की कैप्टेंसी अपने नाम कर ली है।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इसके बाद एक बार फिर घर में 'ये किसने कहा' वाला राउंड देखने को मिलता है। इस दौरान सलमान खान घरवालों से जुड़े कुछ बयान बताते हैं और बारी-बारी से पूछते हैं कि यह उनके बारे में किसने कहा होगा। लेकिन बार सभी कंटेस्टेंट सलमान के सवाल का आइडिया लगाकर संदिग्थ कंटेस्टेंट के सिर सड़ा अंडा फोड़ते नजर आते हैं।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इसके बाद घर में एक बार सुल्तानी अखाड़े का दौर आता है। लेकिन इस बार 2 या चार नहीं बल्कि पूरे 6 कंटेस्टेंट इस अखाड़े में भिड़ते हैं। सलमान ने सुरभि, दीपक रोमिल और दूसरी टीम में जसलीन, श्रीसंथ और शिवाशीष को अखाड़े में बुलाया। अखाड़े में जसलीन सुरभि से, दीपक शिवाशीष से और रोमिल श्रीसंथ से भिड़ते हैं।