फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर अली गोनी ने विवियन डीसेना का दिया साथ, अविनाश-ईशा की साजिश का किया खुलासा

Sun, 15 Dec 2024 01:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 15 Dec 2024 01:05 PM IST
सार

अली गोनी ने बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना को विजेता कहा क्योंकि उन्होंने उनके खिलाफ अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की साजिश को सभी घरवालों के सामने लाए।।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Aly Goni exposes Avinash Mishra Eisha Singh strategy against Vivian Dsena report
अली गोनी-विवियन - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv, alygoni
बिग बॉस 18 घर के अंदर रिश्तों के बदलते रिश्ते दर्शकों को बेहद आश्चर्यचकित कर रहे हैं। अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और विवियन डीसेना अच्छे दोस्त माने जाते हैं, हाल ही में अविनाश और ईशा की साजिश का खुलासा तब हुआ, जब उन्होंने विवियन को जान बूझकर नहीं बचाया। बिग बॉस 14 के पूर्व प्रतियोगी अली गोनी ने अपनी सोशल पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया।

 
Trending Videos
Bigg Boss 18 Aly Goni exposes Avinash Mishra Eisha Singh strategy against Vivian Dsena report
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 18 की एक क्लिप अपलोड की है, जिसमें अविनाश मिश्रा ईशा सिंह को विवियन डीसेना को नामांकन से नहीं बचाने के लिए कह रहे हैं। बिना किसी का नाम लिए वह कहते हैं, ''तुम भी जानते हो किसे बचाना चाहते हैं, मैं भी जानता हूं और जिसको नहीं बचाना है, तुम जानते हो जो बंदा लेके भाग सकता है। 
 
Bigg Boss 18 Aly Goni exposes Avinash Mishra Eisha Singh strategy against Vivian Dsena report
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
इस बातचीत के बाद विवियन ईशा से कहते है कि वह अपना फ्रेम उठाकर भाग जाए। हालांकि, टास्क के दौरान ईशा समय काटती है और अविनाश के पास देर से पहुंचती है, जिसकी वजह से अविनाश विवियन का फ्रेम पूल में फेंक देता है, जिससे वह इस हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हो जाता है। अली ने इंस्टाग्राम पर विवियन का समर्थन किया और अपनी स्टोरी में सच्चाई दिखाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Aly Goni exposes Avinash Mishra Eisha Singh strategy against Vivian Dsena report
अली गोनी की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@alygoni
अली ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस के घर की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए अली गोनी ने कैप्शन में लिखा, “ये लोग कैसे भूल जाते हैं कि ये शो बाहर वालों के लिए हैं और जनता सब देख रही हैं। विवियन भाई विजेता हो आप।”
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Aly Goni exposes Avinash Mishra Eisha Singh strategy against Vivian Dsena report
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
इस बीच, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और विवियन डीसेना की बात करें तो तीनों शुरू से ही साथ हैं और एलिस कौशिक भी इस ग्रुप का हिस्सा थीं। तीनों एक-दूसरे के लिए खड़े नजर आते हैं। हालांकि, ताजा नॉमिनेशन राउंड में अविनाश ने विवियन को नॉमिनेट करके सभी को चौंका दिया।
Varun Dhawan: बेटी लारा के जन्म के बाद बेहद भावुक हो गए थे वरुण धवन, बोले- जब एक आदमी पिता बनता है..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed