छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो कहे जाने वाले 'बिग बॉग' का नाम आते ही दर्शकों के दिलों में एक्साइटमेंट भर जाती है। यह शो पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, जिसमें फैंस को उनके बहुत से पसंदीदा कलाकारों को एक ही छत के नीचे देखने का मौका मिलता है। इसका हर सीजन आते ही सभी की पहली पसंद बन जाता है, जिसकी वजह से इसके पिछले सभी सीजन सुपरहिट साबित हुए हैं। ऐसे में मेकर्स आने वाले 16 वें सीजन के साथ कोई लापरवाही नहीं करना चाहते हैं। 'बिग बॉस 16' के लिए मेकर्स ने अभी से अपनी कमर कस ली है। जहां पिछले दिनों खबर थी सलमान खान ने शो को होस्ट करने के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। वहीं अब इस शो को लेकर एक और बड़ी अपडेट आ रही है, जिसे सुन शो के फैंस की लॉटरी लग जाएगी।
Bigg Boss 16: नए सीजन के साथ इस दिन वापसी करेंगे सलमान खान, बिग बॉस के घर में कैद होंगे ये कलाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में पहला प्रोमो शूट करेंगे सलमान खान
बीते कई वर्षों से दर्शकों के दिलों पर एकक्षत्र राज करने वाले 'बिग बॉस' के मेकर्स को इस बार अपना प्रभाव कायम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। क्योंकि इस बार दर्शकों ने इसके जैसी ही ओटीटी पर प्रसारित हुए शो 'लॉकअप' को भी खूब प्यार दिया था। ऐसे में मेकर्स लगातार शो के लिए बढ़िया से बढ़िया कंटेस्टेंट्स को खोजने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही मीडिया में शो के प्रोमो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान अगले महीने यानी सितंबर के दूसरे हफ्ते में 'बिग बॉस 16' के प्रोमो की शूटिंग करेंगे।
इस दिन शुरू होगा शो का प्रसारण
'बिग बॉस' के 16वें सीजन के प्रोमो की शूटिंग के साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में शो की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। सितंबर के दूसरे हफ्ते में प्रोमो शूट करने के बाद ही सलमान शो की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। खबरों के मुताबिक इस शो का प्रसारण एक अक्तूबर से कलर्स पर कर दिया जाएगा।
ऐसी होगी थीम और ये होंगी कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 16' की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। कुछ ही दिन पहले इस सीजन के सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों को देख साफ पता लग रहा था कि इस बार 'बिग बॉस 16' की थीम एक्वा होने वाली है, जिसमें घर के चारों तरफ पानी जैसा फील दिया जाएगा। इसके साथ ही जहां तक कंटेस्टेंट्स के नाम का सवाल है तो इस बार शो में मुनव्वर फारूकी का आना लगभग तय है। उनके साथ ही ईरानी, मोहित मलिक, नकुल मेहता और राज अनादकट को भी अप्रोच किया गया है। इन सभी कलाकारों के अलावा टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी को भी ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।