फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: करण जौहर ने गौतम विग और सौंदर्या शर्मा के रिश्ते को बताया फेक, घरवालों को बताई दोनों की सच्चाई

Mon, 24 Oct 2022 12:31 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 24 Oct 2022 12:31 AM IST
सार

टीवी के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को लगातार कई धमाके देखने को मिल रहे हैं। यह शो पहले दिन से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Karan Johar told Gautam Vig Soundarya Sharma relationship fake reveals the truth to contestants
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टीवी के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को लगातार कई धमाके देखने को मिल रहे हैं। यह शो पहले दिन से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शुरुआत से ही लड़ाई-झगड़े और हंगामे से भरा यह शो अब हर दिन के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रसारित हुए भी एपिसोड में सभी घरवाले शो के होस्ट से मुखातिब हुए। दरअसल अभिनेता सलमान खान को डेंगू होने की वजह से फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों बिग बॉस के होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 16: Karan Johar told Gautam Vig Soundarya Sharma relationship fake reveals the truth to contestants
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

वीकएंड एपिसोड में बतौर होस्ट नजर आए करण जौहर ने इस दौरान बीते दिनों घर में हुई सभी हलचल और विवादों का हिसाब किताब लिया। इतना ही नहीं करण ने शो में इन दिनों शुरू हो रही एक लव स्टोरी की असलियत भी सभी के सामने लाई, जिसकी वजह से घर में काफी हंगामे और धमाके देखने को मिले। तो चलिए जानते हैं रविवार को प्रसारित हुए बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ धमाकेदार देखने को मिला।

Bigg Boss 16: लड़ाई के दौरान सौंदर्या ने उठाए मान्या की पढ़ाई पर सवाल, कहा- मैं डॉक्टर हूं पर तुम…

Bigg Boss 16: Karan Johar told Gautam Vig Soundarya Sharma relationship fake reveals the truth to contestants
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

घरवालों से बातचीत करते हुए करण जौहर ने सभी से पूछा कि घर में ऐसा कौन सा रिश्ता है, जो अजब गजब है। इस पर सभी घरवालों ने सौंदर्या और गौतम के रिश्ते का नाम लिया। इसके बाद करण ने घरवालों से दोनों के रिश्ते के बारे में राय जाननी चाही, जिस पर सभी ने अपने अपने विचार रखें। हालांकि जब करण जौहर ने खुद सौंदर्या और गौतम के रिश्ते पर अपने विचार रखे तो उन्होंने कहा कि उन दोनों का यह रिश्ता बिल्कुल फेक है और वह गेम के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

Bollywood Gossips: जब अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना को फेंककर मारा था कांच का ग्लास, लगाने पड़े थे 16 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Karan Johar told Gautam Vig Soundarya Sharma relationship fake reveals the truth to contestants
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इस दौरान करण जौहर ने घरवालों को यह भी बताया कि गौतम और सौंदर्या का रिश्ता दिन भर में कई पड़ाव से होकर गुजरता है और रात में दोनों माइक लेकर बाथरूम में घुस जाते हैं। अगर उनका रिश्ता सच्चा होता तो वह माइक लेकर बाथरूम के अंदर नहीं जाते, क्योंकि उन्हें पता है कि माइक के जरिए लोग सब कुछ सुन सकते हैं। उनकी इस हरकत से यह साफ होता है कि दोनों जो भी कर रहे हैं वह पब्लिक को दिखाने के लिए कर रहे हैं।

Prabhas: ‘बाहुबली’ के जन्मदिन पर फैंस ने थिएटर में ही फोड़ दिए पटाखे, ‘बिल्ला’ की स्क्रीनिंग के दौरान लगी आग

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Karan Johar told Gautam Vig Soundarya Sharma relationship fake reveals the truth to contestants
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने गौतम की इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की जब उन्होंने टीना और निमृत से कहा था कि सौंदर्या ऐसे माहौल से है, जहां लोगों को गले लगाना आम बात है। लेकिन वह इन सब मामलों में बहुत अलग हैं, इसलिए ऐसी चीजों से वह कंफर्टेबल फील नहीं करते। गौतम की इस बात पर करण बेहद नाराज नजर आए और उन्होंने गौतम पर सौंदर्या की बेइज्जती करने का आरोप तक लगा दिया।

Anushka Sharma: भारत की जीत पर खुशी से झूम उठीं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed