{"_id":"64a1736c4703cd69c20bc637","slug":"bigg-boss-16-contestant-sreejita-de-marries-michael-blohm-pape-in-germany-church-photos-goes-viral-2023-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sreejita De: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने मंगेतर माइकल संग रचाई शादी, रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sreejita De: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने मंगेतर माइकल संग रचाई शादी, रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल
अभिनेत्री और 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने एक जुलाई को जर्मनी में अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम-पेप से शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शादी की तस्वीरें साझा करके आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा की। रविवार को, श्रीजिता ने अपनी चर्च शादी की तीन तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
श्रीजिता डे
- फोटो : insta
एक्ट्रेस सफेद दुल्हन के गाउन में बला की खूबसूरत लग रही हैं और माइकल काले सूट में बहुत आकर्षक लग रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे से परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। श्रीजिता ने को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "आज हम हाथों में हाथ डालकर हमेशा के लिए शुरुआत का जश्न मना रहे हैं।"
3 of 5
श्रीजिता डे
- फोटो : insta
जैसे ही अभिनेत्री ने पोस्ट डाला, कई अभिनेताओं और उनके पूर्व बिग बॉस हाउसमेट्स ने उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दी। अर्चना गौतम ने लिखा, "बधाई हो यारा।" शिव ठाकरे ने स्टारस्ट्रक इमोजी के साथ लिखा, "बधाई हो"। सिमरन भूद्रुप ने लिखा, "वाह, यह बहुत सुंदर है। नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं।"
जिज्ञासा सिंह ने लिखा, "बधाई हो मेरे प्यारों।" मेहरजान मज्दा ने लिखा, "श्री और माइक को बधाई। ढेर सारा प्यार।" मोनालिसा ने लिखा, "बधाई हो...आप दोनों...आप दोनों का जीवन मंगलमय हो।" श्रीजिता के कई अन्य नेटिजन्स और प्रशंसकों ने उनके विवाहित जीवन के लिए अपनी इच्छाएं व्यक्त की हैं।
बात दे कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अभिनेत्री ने बिग बॉस 16 में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी शादी के बारे में भी चर्चा की थी। माइकल को फैमिली वीक के सेगमेंट के दौरान शो में भी आमंत्रित किया गया था। माइकल और श्रीजिता ने 30 जून को कोर्ट मैरिज की और एक जुलाई को एक चर्च में पारंपरिक रुप से दोनों ने शादी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।