बिग बॉस 15 जब से शुरू हुआ है तब से ही घर में मौजूद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों का रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ और आज के समय में दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआती दिनों में तेजस्वी और करण कुंद्रा को रोमांटिक होते हुए देखा जाता था लेकिन वह दोनों ही बात-बात पर लड़ते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार में अपनी लड़ाई की वजह से तेजस्वी और करण, सलमान खान के निशाने पर भी आ चुके हैं। लेकिन अब घर में दोनों के रिश्ते की एक ऐसी झलक देखने को मिली, जिसे देख हर कोई हैरान है। बीते एपिसोड में तेजस्वी और करण कुंद्रा के बीच भयकंर लड़ाई हुई। लेकिन उसके कुछ देर बाद ही दोनों काफी रोमांटिक नजर आए। इतना ही नहीं, दोनों को रोमांटिक होते हुए देखकर राखी सावंत के तो होश तक उड़ गए थे, जिस वजह से वह दोनों को देखने लगी थीं।
Bigg Boss 15: लड़ाई के बाद करण कुंद्रा संग रोमांटिक हुईं तेजस्वी प्रकाश, देखकर एक्टर बोले- इस घटिया इंसान पर...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन