पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में दर्शकों को लगातार नए- नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में शुरुआत से ही दर्शकों को कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। सदस्यों के बीच हो रहे लगातार झगड़े और हंगामे दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, बीते दिनों शो से कई सदस्यों के बाहर होने से दर्शक थोड़े मायूस भी नजर आए। ऐसे में शो के मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ा तोहफा देते हुए शो की दमदार कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी की शो में एक बार फिर वापसी कराई है।
आज प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में शमिता शेट्टी एक बार फिर घर में एंट्री लेती नजर आईं। बीते एक हफ्ते घर से बाहर रहने के बाद वापस बिग बॉस हाउस लौटीं शमिता ने घर में आते ही सदस्यों की जमकर क्लास लगाई। इसके तहत शमिता ने कंटेस्टेंट निशांत भट्ट को धोखेबाजी के लिए जमकर लताड़ लगाई।
2 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
दरअसल, वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों से बात करते हुए सलमान ने बताया कि आज उनकी जगह कोई और घरवालों को उनके आरोपों के बारे में बताएगा। इसके बाद शमिता शेट्टी घर में एंट्री लेती हैं और एक के बाद एक कई सदस्यों को कठघरे में खड़ा करती हैं। इसी क्रम में निशांत भट्ट को कटघरे में खड़ा कर वह सवाल करती हैं कि उनके लिए रिश्ते और शो में से ज्यादा जरूरी क्या है?
3 of 5
शमिता शेट्टी,निशांत भट्ट
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
शमिता के सवाल का जवाब देते हुए निशांत कहते हैं कि उनके लिए रिश्ते ज्यादा मायने रखते हैं। हालांकि, निशांत का यह जवाब सुन शमिता गुस्से से लाल हो जाती हैं। शमिता उन्हें फटकार लगाते हुए कहती हैं कि आप जो कहते और करते हैं वह बिल्कुल अलग- अलग है।
4 of 5
शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शमिता ने निशांत को लताड़ लगाते हुए कहा, 'आपके एक्शन आपके बोलने से ज्यादा दिखाई देते है। आप हमारे ऊपर चल के शो में आगे बढ़े हो।' शमिता निशांत से यह भी कहती है कि वह शुरुआत में काफी अच्छी तरह खेल रहे थे। लेकिन जबसे काम्या पंजाबी ने शो में उनके मास्टरमाइंड बनने की बात कही है, उनके बर्ताव में कुछ बदलाव आ गया है। इस दौरान शमिता ने यह भी कहा कि वह उनके पुराने दोस्त, पुराने निशांत को काफी याद करती हैं।
5 of 5
शमिता शेट्टी, विशाल कोटियन
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता अपने सवालों का सिलसिला राजीव से शुरू करते हुए पूछती हैं कि वह जेल में जाने के लिए क्यों तैयार हुए। इस पर राजीव ने कहा कि उनके दोस्तों ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा इसलिए वे तैयार हो गए। राजीव के बाद शमिता शेट्टी ने विशाल और घर के अन्य सदस्यों पर भी गंदे खेल खेलने और अपने ही दोस्तों से डील करने पर सवाल उठाया।