टेलीविजन का मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के घर में शुरू से ही विवाद देखने को मिल रहे हैं। इस बार जंगल थीम पर आधारित घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल मुख्य घर में रह रहे हैं। जबकि अन्य सभी सदस्य जंगल वासी की तरह जंगल में रह रहे हैं। इन दिनों प्रतीक सहजपाल की वजह से घर का माहौल काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच आज के एपिसोड में बिग बॉस ने इस सीजन के पहले कैप्टन के चुनाव के लिए घर वालों को कप्तानी का टास्क दिया।
बिग बॉस ने टास्क के लिए घर वालों को एक चिट्ठी भेजी जिसमें लिखा था कि सीजन का पहला कप्तान बनने के लिए शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट के बीच मुकाबला होगा। हालांकि इस मुकाबले में अहम योगदान जंगल वासियों ने निभाया।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बिग बॉस ने अपनी चिट्ठी में बताया कि घर का कप्तान बनाने का अधिकार जंगल वासियों के हाथ में होगा। इसीलिए निशांत, प्रतीक और शमिता को सभी जंगल वालों को अपना चुनाव करने के लिए मनाना होगा। इसके बाद अपनी दावेदारी पेश करने के लिए तीनों ने जंगलवासियों को मनाने की पूरी कोशिश भी की।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
टास्क के तौर पर बिग बॉस ने बताया कि घर में एक भूखा भेड़िया घूम रहा है, जिसके खाने के लिए बिग बॉस ने कुछ चिकन भेजे। इन छह चिकन में से 2-2 पर प्रतीक, शमिता और निशांत के नाम लिखे थे। टास्क के मुताबिक जंगल वासी जिस कंटेस्टेंट को कप्तानी की दौड़ से बाहर करना चाहते थे, उन्हें उसके नाम का चिकन भेड़िए के मुंह में डालना था।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
जंगल वासियों ने पहले ही घर के कप्तान के तौर पर शमिता शेट्टी का चुनाव कर लिया था। इसी के तहत अपनी रणनीति का पालन करते हुए जंगल वासियों ने एक- एक कर निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल के नाम का चिकन भेड़िए को खिला दिया और इस तरह अंत में शमिता शेट्टी सीजन की पहली कप्तान बन गईं।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, आज के एपिसोड में प्रतीक एक बार फिर नियम तोड़ते नजर आए। दरअसल, बीते एपिसोड में विश्वसुंदरी द्वारा दिए गए मैप और अपने बैग को पाने के लिए प्रतीक ने बाथरूम की पेचकस से बाथरूम की कुंडी तोड़ दी। उस वक्त विधि पंडया बाथरूम में शावर ले रही थीं और ये बात जब घरवालों को पता चली तो हर किसी ने प्रतीक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।