बिग बॉस टीवी का एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते समय के साथ बदलते रहते हैं। बिग बॉस के सीजन 15 में भी यही चीज देखने को मिली है। शो में देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत के रिश्ते शुरू से अच्छे हैं। दोनों गेम को एक साथ खेलती नजर आ चुकी हैं लेकिन समय के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत का रिश्ता भी बदल गया है और इसकी एक झलक वीकेंड का वार एपिसोड में देखने को मिली है।
दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसका नाम था ‘यूज मी।’ इस टास्क में हर कंटेस्टेंट को घर के उस सदस्य का नाम बताना था जो अब तक सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ है और इस दौरान उस सदस्य का नाम भी बताना था जिसने इस्तेमाल किया है। इस टास्क में राखी सावंत ने जो भी कहा, उसे सुनकर देवोलीना हैरान रह गई थीं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टास्क के दौरान जब राखी सावंत सामने आईं, तो उन्होंने अभिजीत बिचुकले का नाम लिया। राखी ने कहा कि देवोलीना ने अभिजीत बिचुकले को इस्तेमाल किया है। इस दौरान राखी ने कहा, ‘इस गेम में अभिजीत बिचुकले को इस्तेमाल किया गया है। यहां पर उन्हें सोने का अंडा देने वाला मुर्गा समझा गया है।’ राखी की इस बात पर सलमान खान कहते हैं कि जब ये गाली देते हैं वो ठीक है। इस पर राखी कहती हैं कि ये गलत है लेकिन देवोलीना फिर भी बार-बार उनके पास जाती हैं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी आगे कहती हैं, ‘मैं उन्हें बार-बार मना करती हूं लेकिन वह उनके कपड़े धोती हैं या फिर काम करती हैं। तो मैं कहना चाहूंगी कि देवोलीना ने अभिजीत बिचुकले को इस्तेमाल किया है और वो भी अपने एंटरटेनमेंट के लिए।’ इस पर देवोलीना कहती हैं कि वो दुनिया जानती है कि कौन किसका इस्तेमाल करता है।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टास्क में उमर और देवोलीना का नाम आता है, जिन्होंने सबसे ज्यादा दूसरे लोगों का इस्तेमाल किया है। इस पर सलमान खान दोनों से इसकी वजह पूछते हैं। तब देवोलीना राखी की बात का जवाब देती हैं। वह कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि इसका जवाब देना नहीं चाहिए। मैं उन लोगों में शामिल हूं जो सबसे कम उनके (अभिजीत) पास जाते हैं। मैंने हमेशा अपना दिल बड़ा रखा है। हर चीज को इग्नोर किया है। राखी ने हमेशा मुझे कहा है कि तू उनके पास जाकर बात कर।’
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे देवोलीना ने कहा कि राखी ने ही मुझे कहा था रश्मि कहती हैं कि अभिजीत बिचुकले सोने का अंडे देने वाला मुर्गा है। देवोलीना की इस बात पर राखी कहती हैं कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। इस बात पर दोनों की हल्की बहस भी हो जाती है। हालांकि, सलमान खान ये मामला ज्यादा लंबा नहीं होने देते और बात यहीं खत्म हो जाती है।