फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: एनटीआर और रामचरण ने सलमान खान को सिखाया डांस, अभिनेता ने रोते हुए सीखा स्टेप

Sun, 26 Dec 2021 01:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: NTR and Ramcharan taught dance to Salman Khan the actor taught the steps while crying
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच दर्शकों को आए दिन कई बवाल देखने को मिलते हैं। यह शुरुआत से ही अपने लड़ाई- झगड़ों के लिए चर्चा में बना हुआ है। शो में पहले ही दिन से दर्शकों को तकरार देखने को मिली। ऐसे में शो में लगातार हो रहे हंगामे और बवाल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में यूं तो लड़ाई- झगड़े आम बात है, लेकिन इस बार प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को काफी कुछ अलग देखने को मिला। शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिला।

 

शनिवार को आए वीकएंड का वार एपिसोड में आरआरआर की टीम सलमान खान के शो के मंच पर पहुंची। इस दौरान मंच पर पहुंचीं अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता एनटीआर राम चरण और डायरेक्टर एसएस राजमौली शो के होस्ट हो सलमान खान के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान सभी ने मिलकर सलमान खान का जन्मदिन भी मनाया।

 

Bigg Boss 15: NTR and Ramcharan taught dance to Salman Khan the actor taught the steps while crying
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

शो में पहुंचे अभिनेता एनटीआर और रामचरण से मिलते ही सलमान खान ने उनकी आने वाली फिल्म आरआरआर के एक गाने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस गाने में दोनों ही अभिनेता काफी बेहतरीन तरीके से डांस कर रहे हैं। इसके बाद सलमान खान आलिया से कहते हैं कि जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तो एक दिन दोनों की तरह डांस करके जरूर दिखाऊंगा।

Bigg Boss 15: NTR and Ramcharan taught dance to Salman Khan the actor taught the steps while crying
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

सलमान की यह बात सुन एनटीआर उनसे कहते हैं कि एक दिन का इंतजार क्यों करें आज ही आपको यह स्टेप सिखा देते हैं। इसके बाद दोनों अभिनेता सलमान खान को अपनी फिल्म के गाने नाचो नाचो का हुक स्टेप सिखाते नजर आए। हालांकि, इस दौरान स्टेप सीखने में सलमान खान के पसीने छूट गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: NTR and Ramcharan taught dance to Salman Khan the actor taught the steps while crying
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

दरअसल, डांस स्टेप कॉपी करते समय सलमान खान रोने लगे और रोते- रोते एनटीआर और रामचरण के सिखाए स्टेप को करने की कोशिश करते दिखाई दिए। हालांकि, अंत में उन्होंने बखूबी इस स्टेप को सीखते हुए दोनों अभिनेताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस स्टेप पूरा किया।

 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: NTR and Ramcharan taught dance to Salman Khan the actor taught the steps while crying
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इस दौरान सलमान खान आलिया भट्ट से तेलुगु सीखते भी नजर आए। इसके अलावा सलमान खान समेत सभी कलाकार एक-एक कर इंग्लिश में लिखे हिंदी गानों को गाते भी नजर आए। इसके अलावा सभी ने सलमान खान के साथ मिलकर वीकेंड के इस एपिसोड को काफी दिलचस्प और मजेदार बना दिया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed