बिग बॉस 15 अपने आखिरी सफर में पहुंच चुका है। अब दर्शकों को उनका विजेता मिलने में बस दो हफ्ते बाकी हैं। एक तरफ जहां दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ घर में मौजूद सदस्य लगातार फिनाले टास्क को रद्द करवा रहे हैं। इस घर में शुरुआत से जिसका गेम सलमान खान और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है वो हैं निशांत भट्ट। निशांत भट्ट शुरुआत से ही बिना गाली गलौच के अपने दिमाग से ये गेम खेल रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन पर कई आरोप भी लगे हैं, लेकिन उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता है।
Bigg Boss 15: बिग बॉस में निशांत भट्ट के सफर पर पहली बार बोलीं उनकी मां, कहा- दोस्ती की खातिर अंधा...
निशांत भट्ट की मां ने उनके गेम पर की बातचीत
निशांत भट्ट के समर्थन में तो सोशल मीडिया पर कई ट्रेंड्स चले हैं, लेकिन अब पहली बार निशांत भट्ट की मां ने बेटे के गेम को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनकी मां कविता भट्ट ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान बेटे का गेम उन्हें कैसा लग रहा है इस बारे में बातचीत की और साथ ही उनका दोस्तों के प्रति कैसा स्वाभाव है इस बारे में भी बताया।
निशांत की मां ने कहा खुद को मजबूत रखना होगा
मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से निशांत भट्ट खेल रहे हैं मैं उन्हें बस इसी तरह खेलते हुए देखना चाहती हूं। बस अब कुछ ही हफ्तों की बात है और मैं यही चाहती हूं कि वो खुद को मजबूत रखे और गेम पर पूरी तरह से फोकस करें। निशांत की मां ने आगे कहा गेम का कोई भ रिजल्ट निकले निशांत हमारे लिए पहले से ही विजेता हैं।
निशांत को बताया सच्चा दोस्त
निशांत को घर में कई बार ये कहा गया कि वो अपने मतलब के लिए लोगों से दोस्ती करते हैं, ऐसे में अब उनकी मां ने सभी को जवाब देते हुए बताया कि वो कैसे दोस्त हैं। उनकी मां कविता ने कहा, ‘उसने हमेशा अपनी दोस्ती को ऊपर रखा है। इसी बात से वो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कभी-कभी निशांत अपनी दोस्ती की वजह से अंधा हो जाता है। हालांकि उसका दिल हमेशा से साफ रहा है’।
सितारों का मिला निशांत भट्ट को समर्थन
निशांत भट्ट के परिवार के अलावा उन्हें सितारों का भी पूरा-पूरा समर्थन देखने को मिला। नैना सिंह, रिद्धि डोगरा, सनाया ईरानी और गीता कपूर सहित कई लोगों ने निशांत भट्ट का गेम पसंद किया और उन्हें अपना पूरा-पूरा समर्थन दिया।