Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15: Finale task brought rift in the relationship between Karan Kundrra and Tejashwi Prakash the actor said you doing drame for the camera
{"_id":"61c387abf7eebb553d0a1a84","slug":"bigg-boss-15-finale-task-brought-rift-in-the-relationship-between-karan-kundrra-and-tejashwi-prakash-the-actor-said-you-doing-drame-for-the-camera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: फिनाले टास्क लाया करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते में दरार, एक्टर ने कहा- कैमरे के लिए तुम….","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: फिनाले टास्क लाया करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते में दरार, एक्टर ने कहा- कैमरे के लिए तुम….
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के मशहूर और सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। सीजन का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, जैसे वैसे ही प्रतिभागियों के बीच मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है। ऐसे में शो के कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में इन दिनों बिग बॉस के घर में सभी सदस्य टिकट टू फिनाले टास्क में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। शो मी फिलहाल चल रहे इस टास्क में रश्मि देसाई, अभिजीत बिचुकले, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा शामिल थे।
हालांकि, आज प्रसारित हुए शो के एपिसोड में रश्मि देसाई अब इस दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। इसके साथ ही आज के एपिसोड में एक बार फिर सदस्यों के रिश्तो में दरार आती नजर आई। दरअसल, टास्क के दौरान घर के लव बर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
टास्क को लेकर दोनों के बीच शुरू हुआ यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि करण कुंद्रा ने तेजस्वी पर कैमरे के सामने नाटक करने का इल्जाम तक लगा दिया। दरअसल, टिकट 2 फिनाले टास्क में उमर रियाज, शमिता शेट्टी और रश्मि देसाई करण कुंद्रा की तरफ से खेल रहे थे। वहीं, राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी तेजस्वी प्रकाश की तरफ से खेलते नजर आए।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
टास्क के दौरान करण यह कहते नजर आए कि राखी चीटिंग कर तेजस्वी को जीता रही हैं। इस दौरान वह बार-बार तेजस्वी से यह भी कहते रहे कि तेरे जीतने से मुझे कोई दिक्कत नहीं, लेकिन इस तरह चीटिंग से जीतना गलत है। उन्होंने कहा कि तुम लोग जो कर रहे हो वह गलत है। वहीं, तेजस्वी लगातार करण की इस बात से इनकार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके बाद तेजस्वी बार-बार करण के पास अपनी बात कहने गई और आखिरकार करण उनकी बात सुनने के लिए तैयार हो गए। किसी ने कहा कि उन्हें करण के जीतने से कोई दिक्कत नहीं है। वह करण के खिलाफ भी नहीं हैं, लेकिन वह उनके लिए लड़ रही है जो उनका साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इस बीच जब करण ने उनके राखी और देवोलीना के साथ गेम खेलने पर सवाल किया तो तेजस्वी ने कहा कि उमर आपको और रश्मि को प्रायोरिटी मामता है। इसलिए जिन्होंने उनका साथ दिया वह उन्हीं के साथ आगे तक खेलेंगे। तेजस्वी की यह बातें सुनकर करण गुस्से में बोले कि तुम चीटिंग कर रही हो। करण का गुस्सा देखकर तेजस्वी रोने लगीं, जिस पर करण में इल्जाम लगाया कि वह कैमरे के लिए रोने का ड्रामा कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।