टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन शुरू होते ही यह शो दर्शकों कों काफी एंटरटेन कर रहा है। शो में एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच जारी नोकझोंक और तरकार शो में मसाले का काम कर रही है। तो वहीं मायशान और तेजरन का लव एंगल इसे काफी दिलचस्प बना रहा है। दूसरी तरफ शो में लगातार हो रहे टास्क मनोरंजन को दोगुना कर रहे हैं। शो के शुरू हुए 4 हफ्ते से ज्यादा का समय पूरा हो चुका है। वहीं, बीते हफ्ते में शो में ई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले।
शो में बीते हफ्ते जहां पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिली। तो वहीं घर वालों के बीच कैप्टेंसी टास्क को लेकर काफी लड़ाई- झगड़े भी देखने को मिले। ऐसे में हफ्ते भर घर में हुए बवाल और लड़ाई -झगड़ों का हिसाब किताब करने शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड भी एक बार फिर घरवालों से मिलने पहुंचे।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इस दौरान सलमान ने ना सिर्फ घरवालों की जमकर क्लास लगाई बल्कि घर के सदस्यों से कई मजेदार टास्क करवाए। इसी बीच शो में प्रसारित हुए एपिसोड के दौरान सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स का जीके और मैथ्स टेस्ट करते नजर आए।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
टेस्ट की शुरुआत करते हुए सलमान ने सबसे पहले अफसाना से पूछा कि इंसानी शरीर में कुल हड्डियों की संख्या कितनी होती है? इस पर अफसाना इस सवाल का जवाब देते हुए कहती हैं की 200 से ऊपर ही होती होगी और अंत में वह कहती है कि उन्हें इसका जवाब नहीं पता।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सलमान इसी सवाल को शमिता से पूछते हुए उन्हें बताते हैं कि फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में भी इसका एक डायलॉग बोला गया है। इस पर शमिता जवाब देती हैं 250। शमिता के जवाब को सुनते ही सलमान उनका मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि वह जीएसटी जोड़ कर जवाब दे रही है या बिना जीएसटी के।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके बाद सलमान शो के सदस्य पेशे से डॉक्टर उमर रियाज से इस सवाल का जवाब पूछते हैं। हालांकि उमर के जवाब को सुन घरवाले और सलमान हैरान रह जाते हैं। दरअसल, सलमान के सवाल का जवाब देते हुए उमर कहते हैं कि इंसानी शरीर में 106 हड्डियां होती है। उमर का यह जवाब सुन घर के सदस्य हैरानी से पूछते हैं कि उन्होंने कौन सी एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है? हालांकि बाद में वह 206 और 106 कंफ्यूज भी नजर आए। अंत में अफसाना ने सही जवाब 206 दिया।