बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे जीशान खान ने महीनों से चल रही रिलेशनशिप की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने रेहाना पंडित के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। जीशान ने यह खुलासा कर दिया है कि वह 'कुमकुम भाग्य' की अपनी सह-कलाकार रेहाना पंडित के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक नोट के साथ 'किस' वाली तस्वीर साझा कर अपने और रेहाना के रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर पुष्टि कर दी है।
सोशल मीडिया: रेहाना संग रोमांटिक फोटो शेयर कर जीशान ने किया रिलेशनशिप का खुलासा, लिखा- तुम सब कुछ हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर्स रेहाना और जीशान को साथ बने रहने की दुआ दे रहे हैं। जीशान ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मेरी प्रिय दोस्त से मेरी जिंदगी का प्यार होने तक, मेरी खुशी से मेरे दिमाग की शांति होने तक, तुम वो सब कुछ हो जिसको मैंने मांगा था। हर सेकेंड जो मैं तुम्हारे साथ बिताता हूं, हर सांस जो मैं तुम्हारे सामने लेता हूं..मेरे दिल को प्यार से भर देती है।
View this post on Instagram
A post shared by Zeeshan Khan (@theonlyzeeshankhan)
जीशान ने आगे लिखा है कि हर कोई ऐसे ही प्यार को महसूस करें जैसे हम करते हैं। मुझे पता है कि ऐसे लोग भी हैं जिनके दिमाग में डाउट होगा और वे सोचेंगे कि ऐसा प्यार सच नहीं हो सकता। लेकिन जो लोगों के पास नहीं होता उस पर वो भरोसा नहीं करते हैं।
जीशान ने लिखा है कि जो चीज जादुई होती है वो फेयरीटेल से कम नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा, तुम मेरी हो और मैं हर किसी को यह बता रहा हूं कि तुम मेरी हो..आई लव यू बेबी।
जीशान के इस खूबसूरत पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड रेहाना पंडित का भी कमेंट आया है। रेहाना ने लिखा है कि वह शर्मा रही हैं और भावुक हो रही हैं। उन्होंने जीशान को 'आई लव यू जान' कहा। उन्होंने लिखा कि हम दोनों का प्यार हमेशा रहेगा। आपको बता दें कि जीशान की इस पोस्ट को 40 हजार लोगों ने लाइक किया है और इस पर उनके फैंस के ढेर सारे कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स दोनों को रिलेशनशिप की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या तुम भूल गये ये तुम्हारी मां बनी थी..वैसे कोई बात नहीं..दोनों को बधाई।