फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: बेटी तारा को याद कर भावुक हुए जय भानुशाली, तोड़ दिया घर का यह नियम

Wed, 06 Oct 2021 01:34 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 06 Oct 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 contestant jay bhanushali gets emotional to miss her daughter tara break this rule of the house
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 की शुरुआत हुई है ऐसे में शुरुआत से ही घरवाले कई उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं। बिग बॉस में जहां कुछ लोगों की दोस्ती दिखाई दे रही है तो वहीं कुछ सदस्यों ने शुरू से ही आपस में दुश्मनी मोल ली है। बिग बॉस के कंटेस्टेंट जय भानुशाली का जहां शुरुआत में एक एक नया रंग देखने को मिला और प्रतीक सहजपाल से उनकी जमकर लड़ाई हुई तो वहीं जय भानुशाली बिग बॉस के घर में अपनी बेटी को याद करते हुए नजर आए।



जय भानुशाली की आंखो में आए आंसू

जय भानुशाली अपनी बेटी तारा के कितने करीब है ये तो अक्सर देखने को मिलता है। जिस तरह तारा अपने पिता जय को घर में याद कर रही है ठीक उसी तरह जय भानुशाली भी बेटी तारा को बिग बॉस के घर में याद करते हुए काफी भावुक हो गए और उनकी आंखे नम हो गईं। लेकिन इसी के साथ जय भानुशाली ने घर का एक नियम तोड़ दिया।

bigg boss 15 contestant jay bhanushali gets emotional to miss her daughter tara break this rule of the house
जय भानुशाली - फोटो : instagram

बिग बॉस का तोड़ा नियम

दरअसल बिग बॉस ने जंगल में रहने वाले सभी कंटेस्टेंट्स का सामान गुफा में रखने का आदेश दिया था। बिग बॉस का आदेश था कि जरूरी सामानों को छोड़कर जंगलवासियों को अपना सारा सामान गुफा में पहुंचाना हैं। जहां सभी और जय ने अपना सारा सामान जंगल की गुफा में रख दिया, लेकिन जय ने उसमें से बेटी तारा की एक फ्रॉक अपने पास रख ली।

bigg boss 15 contestant jay bhanushali gets emotional to miss her daughter tara break this rule of the house
जय भानुशाली - फोटो : instagram

क्या बिग बॉस देंगे सजा

बिग बॉस अपने नियम को लेकर काफी कड़े हैं। ऐसे में जय भानुशाली ने बिग बॉस को अपना सारा सामान दे तो दिया लेकिन अपनी बेटी की फ्रॉक उन्होंने अपने पास रख ली। हालांकि जय ने बाद में वो फ्रॉक स्टोर रूम में रख दी ताकि किसी भी घरवाले को उनकी वजह से सजा ना मिले। बिग बॉस के कैमरे से बात करते हुए जय ने अपनी गलती भी मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 contestant jay bhanushali gets emotional to miss her daughter tara break this rule of the house
जय भानुशाली - फोटो : instagram

जय की आंखे हुईं नम

अपनी बेटी की फ्रॉक को हाथ में लिए हुए जय भानुशाली ने बिग बॉस कैमरा से न सिर्फ बात की बल्कि वो बिग बॉस से ये फ्रॉक वापस उनके पास भेजने की गुजारिश करते हुए भी नजर आए। उन्होंने बिग बॉस को कहा कि वो नहीं चाहते कि उनकी वजह से हर किसी को सजा मिले इसलिए वो फ्रॉक वापस लौटा रहे हैं। बिग बॉस कैमरा से बात करते हुए जय काफी भावुक हो गए।

विज्ञापन
bigg boss 15 contestant jay bhanushali gets emotional to miss her daughter tara break this rule of the house
जय भानुशाली - फोटो : instagram

जय भानुशाली को ढूंढती दिखी तारा

जहां जय के फैंस एक तरफ उन्हें बिग बॉस के घर में देखकर खुश हैं तो वही कोई है जो जय भानुशाली के बिना बिलकुल उदास हो गया है। वो हैं उनकी लाड़ली बेटी तारा। जय भानुशाली अपनी बेटी तारा के बहुत ही करीब है। हर वक्त अपने पिता के आसपास रहने वाली तारा जय भानुशाली को अपनी आंखो के सामने न देखकर काफी परेशान हो गई और पूरे घर में अपने पिता को ढूंढने लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed