टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार देखने को मिल रहे हैं। शो की शुरुआत से ही सभी कंटेस्टेंट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस के इस सीजन को शुरू हुए 3 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और इस हफ्ते घर में हुई सभी हलचल इसका लेखा-जोखा लेकर आए शो के होस्ट सलमान खान।
आज प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान बीते हफ्ते घर में हुई सभी हरकतों पर सदस्यों की खिंचाई करते दिखाई दिए। वही, शो की शुरुआत में ही सभी घरवाले बिग बॉस का दिया एक टास्क करते नजर आए। बिग बॉस के नियम के अनुसार इस टास्क में जय, शमिता और करण ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसे पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका में एक बार फिर घरवाले ही दिखाई दिए। इस टास्क के तहत घरवालों को 100% ओरिजिनल, 100% फेक और 50 ओरिजिनल- 50 फेक नाम की इन तीन कैटेगरी में जय, शमिता और करण को रखना था।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
टास्क शुरू होने पर सभी घरवाले एक-एक कर अपनी- अपनी राय के मुताबिक तीनों सदस्यों को अलग-अलग कैटेगरी मे रखते नजर आए। इसके तहत उमर ने जय और करण को 100% ओरिजिनल की कैटेगरी में रखा, जबकि शमिता को 50-50 का टैग दिया।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मायशा ने जय को 100% ओरिजिनल और शमिता, करण को 50-50 कैटेगरी में रखा। सिंबा ने करण को ओरिजिनल और जय, शमिता को 50- 50 में रखा। जबकि विशाल ने शमिता को 100% ओरिजिनल बताया तो वहीं करण को 50-50 का टैग दिया जबकि जय को फेक कैटेगरी में रखा।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद तेजस्विनी ने करण और जय को ओरिजिनल बताते हुए शमिता के व्यवहार को 50-50 का टैग दे दिया। इसके बाद आकासा ने करण को 100% ओरिजिनल बताया जबकि जय और शमिता को उनके अस्थिर व्यवहार की वजह से 50-50 का टैग दिया।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अंत में निशांत और अफसाना ने करण को 100% ओरिजिनल कैटेगरी में रखा जबकि इन दोनों ने ही शमिता को 50-50 और जय को फेक करार दिया। वहीं, प्रतीक ने जय को फेक और करण, शमिता को 50-50 कैटेगरी में रखा। टास्क पूरा होने के बाद सभी घरवालों के वोट के मुताबिक करण के ओरिजिनल, शमिता को 50- 50 और जय को फेक कंटेस्टेंट का टैग दिया गया।