बिग बॉस 14 के फिनाले में अब चंद दिन बचे हैं। अगले रविवार को विजेता के नाम का एलान हो जाएगा। टॉप 5 कंटेस्टेंट का खुलासा हो गया है। रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, राखी सावंत और निक्की तंबोली ने फिनाले में जगह बना ली है। अब ट्रॉफी पर कब्जा कौन करेगा यह आने वाले दिनों में पता चलेगा उससे पहले सलमान ने ट्रॉफी की एक झलक दिखाई है।
Bigg Boss 14: सलमान खान ने दिखाई ट्रॉफी की झलक, सीजन 15 करने के लिए रख दी ये शर्त!
वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने ट्रॉफी दिखाई। इसके साथ विजेता को 36 लाख रुपये मिलेंगे। बिग बॉस विजेता की राशि पहले 50 लाख थी लेकिन एक टास्क के दौरान राखी सावंत ने टॉप 5 में जगह बनाने के लिए 14 लाख रुपये गंवा दिए।
सलमान खान ने सीजन 14 की जो ट्रॉफी दिखाई है वह अभी तक के सीजन से सबसे अलग है। ट्रॉफी बिग बॉस की आंख के आकार का है जिस पर बड़े बड़े क्रिस्टल लगे हैं। साथ ही नीचे लिखा है- 'विनर बिग बॉस 14.' ट्रॉफी देखने के बाद सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।
एपिसोड के दौरान सलमान ने बताया कि सीजन 15 में वह तब ही आएंगे जब 15 प्रतिशत फीस बढ़ा दी जाती है। सलमान कहते हैं कि 'मैं तो आऊंगा ही आऊंगा, अगर मेरा 15 टका बढ़ा।' रिपोर्ट के मुताबिक एक हफ्ते (शनिवार-रविवार) के शूट के लिए सलमान 24 करोड़ लेते हैं। बिग बॉस 14 कुल चार महीने प्रसारित हुआ है।
#pathan confirm by @BeingSalmanKhan on set of @BiggBoss
Can't wait for #pathan @iamsrk @deepikapadukone @TheJohnAbraham @yrf #pathanconfirm pic.twitter.com/wlS8KxYXdM