फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला, हिना और गौहर खान को दी बड़ी पावर, बदल सकता है पूरा खेल

Mon, 12 Oct 2020 05:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 12 Oct 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sidharth Shukla Hina Khan and Gauhar Khan will decide first eviction in salman khan show
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter- @BiggBoss14

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 14 अब तक के बाकि सीजन से काफी अलग है। शुरुआत के हफ्तों में इस बार आम कंटेस्टेंट्स के अलावा तीन बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेट्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान सीनियर्स बनकर आए हैं। इन पूर्व कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस की ओर से खास पावर दी गई है। जिसका वह भरपूर फायदा उठा रहे हैं। अब उन्हें बिग बॉस ने एक और बड़ी पावर दी है जिससे बिग बॉस 14 का खेल बिल्कुल पलट गया है।

Bigg Boss 14 Sidharth Shukla Hina Khan and Gauhar Khan will decide first eviction in salman khan show
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

दरअसल कलर्स टीवी चैनल ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को प्रसारित होने वाले शो का वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में बिग बॉस 14 के घर में नॉमिनेशन प्रक्रिया को दिखाया गया है। इस दौरान सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को वजह बताते हुए नॉमेनिट किया, लेकिन उस समय सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स हैरान हो गए जब बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स को खास पावर दी।

Bigg Boss 14 Sidharth Shukla Hina Khan and Gauhar Khan will decide first eviction in salman khan show
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स यानी सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन वोट पाने वाले सदस्यों में से किसी एक को बिग बॉस के घर से बेघर करने की पावर दी है। वीडियो प्रोमो में दिखा है कि बिग बॉस की यह बात सुनकर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स हैरान हो जाते हैं। हालांकि कौन घर के बेघर होगा, यह तो शो में ही पता चल पाएगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Iss hafte ki shuruaat hogi Nomination aur Eviction ke saath!😯 Dekhiye aaj #BB14 mein, raat 10:30 baje on #Colors. Watch #BiggBoss before TV on @vootselect. @beingsalmankhan #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @realsidharthshukla @gauaharkhan @realhinakhan @eijazkhan @rahulvaidyarkv @nishantsinghm_official @jasminbhasin2806 @ashukla09 @saragurpals @pavitrapunia_ @rubinadilaik @jaan.kumar.sanu @shehzaddeol @nikki_tamboli

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sidharth Shukla Hina Khan and Gauhar Khan will decide first eviction in salman khan show
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv

बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस 14 शुरू होते ही चर्चा में बना हुआ है। शो के सभी कंटेस्टेंट अपनी रणनीति और खेल की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली के खेल को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स और बिग बॉस से दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही बिग बॉस शो की आलोचना भी की है।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sidharth Shukla Hina Khan and Gauhar Khan will decide first eviction in salman khan show
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने निक्की तंबोली और बिग बॉस के शो की आलोचना की है। Misha garg नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'यह ठीक नहीं है कि सीनियर्स शो का हिस्सा हैं। वह ठीक से नहीं जानते कि हर कोई क्या कर रहा है। और टीवी पर क्या दिखा रहे हैं बिग बॉस वाले। इसलिए यह बहुत बड़ी पावर है उसके लिए'। sabanew नाम की यूजर ने बिग बॉस के प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आप पूरी तरह से गलत हैं। अगर यह इस साल से ऐसा नहीं होता है, तो शो को दिसंबर से पहले बंद कर दिया जाएगा और टीआरपी आना बंद हो जाएंगी'।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed