फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: नेपोटिज्म के मुद्दे पर सलमान ने लगाई राहुल वैद्य की क्लास, कहा- 'एक पिता अपने बेटे...'

Sat, 31 Oct 2020 01:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 31 Oct 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan angry on Rahul Vaidya and Jasmin Bhasin
राहुल वैद्य,सलमान खान, जैस्मीन भसीन - फोटो : वूट और इंस्टाग्राम

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी हंगामा देखने को मिला। शो में कई कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर निजी हमले भी किए। इतना ही नहीं बिग बॉस 14 में पहली बार नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का भी मुद्दा उठाया गया। अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने बिग बॉस के घर में हंगामा करने वाले कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई है।

Bigg Boss 14 Salman Khan angry on Rahul Vaidya and Jasmin Bhasin
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान राहुल वैद्य और जैस्मीन भसीन की जमकर क्लास लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल वैद्य ने इस हफ्ते जान कुमार सानू को नॉमिनेट करते हुए उनपर नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। उनकी इस बात पर सलमान खान ने राहुल की वीकेंड का वार में जमकर क्लास लगाई है। 

Bigg Boss 14 Salman Khan angry on Rahul Vaidya and Jasmin Bhasin
जैस्मिन भसीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान राहुल से कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चे के लिए कुछ करता है तो वह कहां से नेपोटिज्म हुआ। वहीं वीडियो प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि सलमान खान जैस्मीन भसीन की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में कैप्टेंसी टास्क के दौरान जैस्मीन भसीन और राहुल के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। उस समय जैस्मीन ने राहुल पर चोट पहुंचाने और धमकाने का आरोप लगाया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan angry on Rahul Vaidya and Jasmin Bhasin
जैस्मीन भसीन, राहुल वैद्य - फोटो : बिग बॉस

इतना ही नहीं जैस्मीन ने राहुल के साथ गाली-गलौच किया और उनपर पानी फेंका था। अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने जैस्मीन की इन्हीं हरकतों पर उनकी क्लास लगाई है। सलमान खान ने जैस्मीन से कहा कि टास्क में बैग लेने से पहले राहुल ने आपको बहुत बार समझाने की कोशिश की थी कि छोड़ दो चोट लग जाएगी। क्या इस बात पर भी रोना-धोना करना जायज है। आपने गाली भी दी और पानी भी फेंका।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan angry on Rahul Vaidya and Jasmin Bhasin
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram: colorstv

वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान जैस्मीन से कहते हैं कि आप बहुत गलत चली गईं। इतना ही नहीं सलमान खान ने इस मामले में रुबीना दिलैक को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने जैस्मीन को रुबीना की कठपुतली बताते हुए कहा कि आपकी पपेट मास्टर ने आपको रोकने की बजाय आग में और घी डाला। वीकेंड का वार से जुड़ा वीडियो प्रोमो SuzyCrxn नाम के ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है। 

पढ़ें: ऋतिक की ये हीरोइन अब बनने जा रही रणवीर की हीरोइन, कॉमेडी के कमाल से तकदीर बदलने की उम्मीद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed