फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: डबल एविक्शन से लगा घरवालों को झटका, बाहर हुए ये दो कंटेस्टेंट

Tue, 03 Nov 2020 09:45 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 03 Nov 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 14 nishant singh malkani and kavita kaushik evicted
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

बिग बॉस 14 में इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट निशांत सिंह मल्कानी, रुबीना दिलैक, कविता कौशिक और जैस्मिन भसीन नॉमिनेटेड थे। इस बार बिग बॉस में वीकेंड का वार में नहीं बल्कि सोमवार को सीन पलट गया। एक साथ घर के दो सदस्य बेघर हो गए।

Bigg boss 14 nishant singh malkani and kavita kaushik evicted
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि इस बार रेड जोन में मौजूद सदस्यों की किस्मत का फैसला ग्रीन जोन के सदस्य करेंगे। साथ ही ग्रीन जोन के सदस्यों से यह बताने के लिए कहा गया कि रेड जोन के कौन से सदस्य कम दिलचस्प लगते हैं। जिस कंटेस्टेंट का नाम सबसे ज्यादा बार लिया जाएगा वो बाहर हो जाएगा। अगर दर्शकों का फैसला और ग्रीन जोन के सदस्यों का फैसला एक हुआ तो शो से एक कंटेस्टेंट बाहर जाएगा। अगर दर्शकों और घर के सदस्यों की राय मेल नहीं खाती है तो दो सदस्य बेघर होंगे।

Bigg boss 14 nishant singh malkani and kavita kaushik evicted
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official

बिग बॉस के घर के एलान के बाद पवित्र पुनिया, राहुल वैद्य, जान कुमार सानू, अभिनव शुक्ला, शार्दुल पंडित और एजाज खान ने निशांत सिंह मल्कानी का नाम लिया। जबकि नैना सिंह ने कविता कौशिक का नाम लिया। इस तरह ग्रीन जोन के सात सदस्यों के निशांत का नाम लेने की वजह से उन्हें बेघर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 14 nishant singh malkani and kavita kaushik evicted
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

कुछ समय बाद ही दर्शकों का फैसला भी आ गया। बिग बॉस ने एजाज खान से सूटकेस खोलने के लिए कहा, जिसमें दर्शकों का फैसला लिखा था। दर्शकों ने सबसे कम वोट कविता कौशिक को दिया ।इस तरह कविता घर से बाहर हो गईं। बता दें कि वह वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में आई थीं।

विज्ञापन
Bigg boss 14 nishant singh malkani and kavita kaushik evicted
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

कविता जब शो में आई थीं तब उन्होंने कहा था कि एजाज उनके अच्छे दोस्त हैं लेकिन घर से निकलते वक्त वो एजाज से मिली तक नहीं। बाद में एजाज ने पवित्र से कहा कि उन्हें बुरा लग रहा है कि कविता उनसे मिले बगैर चली गईं। दूसरी ओर नॉमिनेशन से रुबीना और जैस्मिन बच गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed