छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में सभी कंटेस्टेंट्स अपने खेल और रणनीति की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन कंटेस्टेंट्स के बीच अक्सर काफी झगड़ा भी देखने को मिलता रहता है। इतना ही नहीं बिग बॉस 14 में अब तक कई कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के बारे में या फिर एक-दूसरे के बार में बहुत से खुलासे भी कर चुके हैं।
Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने राहुल वैद्य पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'मेरी पीआर के साथ..'
इस बीच बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने राहुल वैद्य पर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने राहुल पर आरोप लगाया है कि वह उनकी पीआर के साथ फ्लर्ट करते थे। दरअसल कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में निक्की तंबोली राहुल पर गंभीर आरोप लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।
वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के सभी कंटेस्टेंट एक-एक करके राहुल वैद्य पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते है। एजाज खान भी उनपर महिलाओं को नीचा दिखाने का आरोप लगाते हैं। वहीं वीडियो में दिखाया गया है कि निक्की तंबोली भी एजाज खान का समर्थन करती हैं और कहती है कि राहुल वैद्य झगड़े के दौरान महिलाओं के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
View this post on Instagram
वहीं दूसरी ओर राहुल वैद्य इन सभी आरोपों का खंडन करते हैं। राहुल कहते हैं कि महिलाएं भी उन्हें अपनी भाषा में जवाब देती हैं तो यह शर्मिंदगी की बात नहीं है। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि निक्की और एजाज के बाद अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक भी राहुल वैद्य पर यही आरोप लगाते हैं। इस दौरान निक्की, राहुल पर उनकी पीआर के साथ फ्लर्ट करने का आरोप लगाती हैं।
निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के सामने राहुल से कहती हैं कि तुम मेरा पीआर के साथ फ्लर्ट करते थे। मैं मैसेज भी दिखा सकती हैं। वहीं निक्की के आरोपों पर निक्की तंबोली कहते हैं, 'जिस पीआर के बारे में यह बात कर रही हैं, वह खुद उनसे कपल बनने के लिए बोल रही थीं। यह कहानी दो से तीन साल पुरानी है।' सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा एक खास वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें: लॉस एंजिल्स में खेती करती नजर आईं प्रीति जिंटा, लॉकडाउन में अभिनेत्री ऐसे काट रही हैं समय