बिग बॉस 14 में शनिवार प्रसारित एपिसोड में दिवाली सेलिब्रेशन किया गया। सलमान खान भी पूरे फेस्टिव रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने कुर्ता पैजामा पहना हुआ था। भले ही शो में सेलिब्रेशन का दौर हो लेकिन कई कंटेस्टेंट पर सलमान खान का गुस्सा फूटता दिखा।
2 of 5
एजाज खान, कविता कौशिक
- फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस में इन दिनों कविता कौशिक और एजाज खान एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहा रहे हैं। इस बार कविता, सलमान खान से एजाज की शिकायत करती हैं। वह कहती हैं कि पहले जिन शब्दों को बोलने की वजह से सभी को आपत्ति हो रही थी वही अब कोई उनके लिए बोल रहा है। सलमान खान के सामने ही कविता और एजाज एक दूसरे से भिड़ जाते हैं।
3 of 5
एजाज खान

4 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया
- फोटो : instagram: colorstv
शो में पवित्र पुनिया और एजाज खान के बीच रोमांस देखा जा रहा है। उनके इस रोमांटिक रिलेशनशिप का बिग बॉस 14 के घर में मौजूद कई कंटेस्टेंट्स भी मजे ले रहे हैं। इस वजह से उनके साथ हंसी-मजाक करते हुए दिखाई देते रहते हैं। एजाज खान और पवित्र पुनिया के बीच साफ-साफ प्यार दिखाई दे रहा है। जिसमें वह दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं।
5 of 5
पवित्र पुनिया, एजाज खान
- फोटो : instagram: colorstv
निक्की तंबोली पवित्र पुनिया से कुछ बात कर रही होती है, इसी दौरान एजाज खान आते है और पवित्र के गाल पर किस करते हैं। एजाज खान अकेले में पवित्र पुनिया को गले लगा रहे होते हैं, तभी अली गोनी उन्हें देख लेते हैं और कहते हैं कि मैंने तुम दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पवित्र पुनिया अली गोनी के पीछे भागने लगती हैं।