फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: एजाज खान का खुलासा, बोले- अकाउंट में बचे थे सिर्फ चार हजार, दोस्त से लिया उधार

Wed, 04 Nov 2020 05:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 04 Nov 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Eijaz Khan Revealed that There Were Only 4 Thousand In My Bank Account
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

टेलीविजन का चर्चित रियलटी शो बिग बॉस 14 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। प्रतियोगियों के बीच हो रहे लड़ाई-झगड़े की वजह से बिग बॉस का घर एक बार फिर से अखाड़ा बन गया। इसके साथ ही घर में कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी को लेकर रोज नए खुलासे कर रहे हैं। इस बीच एजाज खान ने बताया है कि उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ चार हजार रह गए थे।

Bigg Boss 14 Eijaz Khan Revealed that There Were Only 4 Thousand In My Bank Account
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

दरअसल इस हफ्ते रुबीना दिलाइक, शार्दुल पंडित, नैना सिंह और राहुल वैद्य इस नॉमिनेट हुए हैं। शार्दुल पंडित और नैना सिंह एक टास्क में आमने-सामने थे लेकिन आपसी सहमति ना होने पर दोनों को ही नॉमिनेट होना पड़ा। इस बात से शार्दुल काफी परेशान नजर आए। इसके बाद दिखाया गया कि शार्दुल अपनी परेशानी लेकर एजाज के पास जाकर कहते हैं कि वह इस शो को नहीं छोड़ना चाहते हैं।

Bigg Boss 14 Eijaz Khan Revealed that There Were Only 4 Thousand In My Bank Account
नैना सिंह, एजाज खान - फोटो : instagram: colorstv

इसके बाद एजाज समझाते हुए शार्दुल से कहते हैं कि नैना सिंह एक रिलयटी शो जीत चुकी हैं। वो जानती हैं कि गेम को किस तरह से खेला जाता है। उसकी हैसियत और तुम्हारी हैसियत में फर्क है। तुम्हें रोकर उससे कहना चाहिए था कि मेरे पास न घर है और मां भी बीमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Eijaz Khan Revealed that There Were Only 4 Thousand In My Bank Account
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan

अपने बुरे दिन के बारे में बात करते हुए एजाज ने कहा कि मेरे अकाउंट में 4 हजार रुपए बचे थे। मैंने 1.5 लाख रुपए अपने दोस्त से लिया था। मुझे भी इस शो में रहना है। एजाज ने शार्दुल से कहा, तुम हिम्मत मत हारो। चिल्लाओ, लोगों पर अपना गुस्सा निकालो, दिखाओ कि तुम डिप्रेशन में हो।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Eijaz Khan Revealed that There Were Only 4 Thousand In My Bank Account
शार्दुल पंडित - फोटो : फाइल

गौरतलब है कि शार्दुल पंडित ने शो में एंट्री लेते समय सलमान खान से कहा था कि वह आर्थिक तंगी से गुजर चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान उन पर पैसों की कमी हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें मुंबई छोड़ना पड़ा था। बाद में दोस्तों ने उनकी मदद की जिसके बाद वह मुंबई आ सके। 

Bigg Boss 14: एजाज खान ने तोड़ा पवित्र पुनिया का दिल, इस फैसले की वजह से फूट-फूटकर रोईं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed