सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हर दिन नया ट्विस्ट देखने तो मिलता रहता है। एक बार फिर से इस शो में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। जहां बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट भावुक होते हुए दिखाई देंगे। ऐसा ही कुछ पवित्र पुनिया और एजाज खान के साथ देखने को मिलेगा, जब वह दोनों काफी भावुक हो जाएंगे।
Bigg Boss 14: पवित्र पुनिया के लिए एजाज खान ने उठाया बड़ा कदम, नष्ट की अपनी ये खास चीज
यह सब इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान देखने को मिलेगा। दरअसल कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो प्रोमो में एक कंटेस्टेट्स दूसरे कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए अपनी अजीज चीज छोड़ी या तोड़ी होगी। ऐसे में पवित्र पुनिया को बचाने के लिए एजाज खान अपना फोटोफ्रेम नष्ट करते हुए नजर आएंगे।
वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस पवित्र पुनिया से कहते हैं अगर एजाज खान अपने दो फोटोफ्रेम को नष्ट कर देते हैं तो वह इस बार बिग बॉस के घर से बेघर होने के बच जाएंगी। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि पवित्र पुनिया एजाज खान को ऐसे करने से मना करती हैं और कहती हैं कि मैं जानती हूं कि वह फोटोफ्रेम आपके कितना करीब है।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इसके बाद वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि एजाज खान पवित्र पुनिया के लिए अपने दोनों फोटोफ्रेम नष्ट करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस दौरान पवित्र पुनिया एजाज को काफी रोकने की कोशिश करती हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पवित्र पुनिया और एजाज खान अपनी दोस्ती और तकरार को लेकर बिग बॉस 14 में हमेशा सुर्खियों में हैं।
इन दोनों को कई मौकों पर काफी करीब देखा गया है, लेकिन बीते हफ्ते पवित्र पुनिया और एजाज खान के बीच उस समय काफी झगड़ा देखने को मिला जब एजाज ने जैस्मीन को नॉमिनेट होने से बचा लिया था। इसके बाद पवित्र पुनिया एजाज से झगड़ने लगी थीं। दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था, जिस पर सलमान खान ने पवित्र की जमकर क्लास भी लगाई थी। हालांकि अब एक बार फिर से पवित्र और एजाज के बीच सभी गलतफहमियां दूर हो गई हैं।
पढ़ें: कंगना रणौत ने फैंस से की खुद को ब्लॉक करने की अपील, जानें क्या है पूरा मामला