{"_id":"5fe9acc49412e40c6d523c77","slug":"bigg-boss-14-contestant-pavitra-punia-father-health-condition-is-serious-actress-rush-to-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पूनिया के पिता की हालत गंभीर, शूटिंग छोड़ दिल्ली रवाना हुईं अभिनेत्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पूनिया के पिता की हालत गंभीर, शूटिंग छोड़ दिल्ली रवाना हुईं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 28 Dec 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pavitra Punia and Pratik Sehajpal
- फोटो : instagram
Link Copied
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और छोटे पर्दे की अभिनेत्री पवित्रा पूनिया के पिता जी की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अचानक से दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। ऐसा बताया जा रहा है कि गिरने की वजह से उनके पिता को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पवित्रा पूनिया एक शूटिंग में व्यस्त थी लेकिन पिता की स्थिति में जानकारी मिलते ही वो दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बारे में जानकारी दी।
2 of 5
pavitra punia
- फोटो : Amar Ujala
पवित्रा के एक करीबी सूत्र ने कहा कि ये बात सच है कि उनके पिता की तबीयत खराब है औऱ वो अस्पताल में भर्ती हैं। इसी वजह से पवित्रा को शूटिंग छोड़कर जल्दबाजी में दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। इसके अलावा पवित्रा पूनिया ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर की और अपने पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगने की अपील की। पवित्रा ने लिखा कि मुझे आपके साथ की मस्ती और खुशी याद आती है। मैं आपके घर आने का इंतजार नहीं कर सकती, आई लव यू। गेट वेल सून।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि पवित्रा पूनिया के पिता कुशल पाल सिंह दिल्ली पुलिस के अधिकारी रह चुके हैं। उन्हें गिरने की वजह से चोटें आई हैं। अभी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि बिग-बॉस सीजन 14 में पवित्रा पूनिया के कंटेस्टेंट के तौर पर गई थीं लेकिन कुछ ही हफ्तों पर वोटों की कमी के चलते घर से निकल गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया
- फोटो : Instagram
बिग बॉस के इस सीजन में एजाज खान और पवित्रा पूनिया के बीच काफी कुछ देखने को मिला था। शुरुआती समय में पवित्रा, एजाज से लड़ती नजर आती थीं, हर छोटी-छोटी बात पर पवित्रा एजाज से पंगे लेती थीं लेकिन बाद में इन दोनों के बीच हल्का बहुत रोमांस भी दिखा।
विज्ञापन
5 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : Instagram: @pavitrapunia
हाल ही में एजाज खान ने इस बात का खुलासा किया था कि वो मोलेस्टेशन का शिकार हुए हैं। एजाज के इस खुलासे पर पवित्रा पूनिया ने अपनी राय रखी थी। पवित्रा पूनिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं यह जानकर हैरान हूं और टूट गई हूं। जब मैंने यह सुना तो आंखों में आंसू थे और मैं बिखर गई थी। पवित्रा ने कहा कि एजाज ने मुझे इस बारे में कभी कुछ नहीं बताया था, उन्होंने टास्क के दौरान यह बात बताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।