फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: कैप्टेंसी टास्क में अर्शी खान ने किया नियम उल्लंघन, बिग बॉस ने सुना दी ये सजा

Wed, 06 Jan 2021 10:15 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Jan 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 14 arshi khan banned from captaincy task after break the rule
अर्शी खान - फोटो : कलर्स टीवी

बिग बॉस 14 में इस हफ्ते नॉमिनेशन के बाद सभी को झटका लगा है। घर के चार बड़े नामों रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, अभिनव शुक्ला और अली गोनी को नियम उल्लंघन की वजह से नॉमिनेट कर दिया गया है। मंगलवार प्रसारित एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क शुरू हुआ। इस दौरान अर्शी खान ने कुछ ऐसा कर दिया कि बिग बॉस ने उन्हें कड़ी सजा सुनाई।

Bigg boss 14 arshi khan banned from captaincy task after break the rule
अर्शी खान, सोनाली फोगाट - फोटो : कलर्स टीवी

वीकेंड का वार में सलमान खान ने अर्शी खान का सपोर्ट किया था जिसके बाद से उनके तेवर बदले बदले दिखे। अर्शी कई कंटेस्टेंट से बेवजह उलझती दिखाई दीं। रुबीना से उनकी बहस जारी रही। तभी अर्शी वहां रखी कुर्सी उठाकर पटक देती हैं जिससे कुर्सी टूट जाती है। घर में तोड़-फोड़ करने की वजह से बिग बॉस उन्हें सजा सुनाते हैं।

Bigg boss 14 arshi khan banned from captaincy task after break the rule
अली गोनी, सोनाली फोगाट - फोटो : कलर्स टीवी

ट्विटर हैंडर द खबरी के मुताबिक, अर्शी खान ने कैप्टेंसी टास्क में नियम उल्लंघन किया। नियम तोड़ने की वजह से उन्हें कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया गया। इसके साथ टास्क के दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें अली गोनी और सोनाली फोगाट डॉक्टर के कोट में हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 14 arshi khan banned from captaincy task after break the rule
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : कलर्स टीवी

अर्शी के कैप्टेंसी टास्क से बाहर होने के बाद अब रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत, अली गोनी, जैस्मिन भसीन, एजाज खान, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और विकास गुप्ता कैप्टेन बनने की रेस में हैं। जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट और राखी सावंत कैप्टेंसी टास्क के अगले पड़ाव में पहुंचने में कामयाब रहे।

 

विज्ञापन
Bigg boss 14 arshi khan banned from captaincy task after break the rule
अर्शी खान, राहुल महाजन, सोनाली फोगाट - फोटो : कलर्स टीवी

बता दें कि राहुल महाजन को बीते सोमवार को घर से बेघर कर दिया गया। कम वोटों के आधार पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। वहीं घर के चार सदस्यों रुबीना, अभिनव, जैस्मिन और अली को नॉमिनेशन की चर्चा करने की वजह से नॉमिनेट कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed