फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB 13: तहसीन ने इंटरव्यू में बताया प्लान, मैं जहां से गेम शुरू करूंगा, ग्रुप वहीं से शुरू होगा

Sat, 02 Nov 2019 01:54 PM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: shrilata biswas Updated Sat, 02 Nov 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 tehseen poonawalla said i am one man show
तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर कई चेहरे नजर आने वाले हैं। इन चेहरों में सबसे अधिक चर्चा में तहसीन पूनावाला का हैं। तहसीन पॉलिटिकल स्पीकर और कॉलमिस्ट है। घर के अंदर जाने से पहले तहसीन ने अमर उजाला को बताया कि वह अंदर पहुंचकर किस तरह से शो को नया रंग देने जा रहे हैं। 

bigg boss 13 tehseen poonawalla said i am one man show
तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

1.घर के अंदर जाकर आप किस तरह का खेल खेलने वाले हैं? 
घर के अंदर से जाने से पहले आप चाहे जिस भी तरह की रणनीति तैयार कर लीजिए लेकिन अंदर जाते ही सब कुछ उल्टा पड़ जायेगा क्योंकि अंदर का खेल तो बिग बॉस बदलने ही वाले हैं। मेरी कोई भी स्ट्रैटजी नहीं है। घर के अंदर जाकर बिग बॉस की जो भी स्ट्रैटजी दिखेगी उसी के अनुसार अपनी स्ट्रैटजी बनाकर गेम खेलूंगाा। अगर मैं पहले से निश्चित किसी सोच के अनुसार गेम खेलने की कोशिश करूंगा तो बिग बॉस तुरंत ही परिस्थितियां बदल देंगे। मौजूदा समय में जो परिस्थितियां होंगी मैं उसके अनुसार खेलूंगा। 

bigg boss 13 tehseen poonawalla said i am one man show
तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

2.आप के अंदर ऐसी कौन सी खूबी है जिसकी बदौलत आप घर के दूसरे सदस्यों पर भारी पड़ सकते हैं?
मेरे अंदर खूबी ही खूबी है। मेरा नाम ही तहसीन है जिसका मतलब होता है तारीफ के काबिल। 

3.घर के अंदर सबसे अच्छा गेम कौन सा प्रतियोगी खेल रहा है? 
मेरे अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला सबसे अच्छा गेम खेल रहे हैं। मुझे उनके खेल में सबसे अच्छी बात उनका आत्मविश्वास लगता है। उनका आत्मविश्वास मुझे अपनी याद दिलाता है। उनकी सिर्फ इस खूबी की वजह से मैं उनमें अपने आपको देखता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 tehseen poonawalla said i am one man show
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

4.बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जहां छवि बन भी सकती है और बिगड़ भी सकती है। आप जिस प्रोफेशन से आते हैं वहां छवि ही सबकुछ है। घर में जाने से पहले किसी तरह का खतरा महसूस नहीं हो रहा? 
जिंदगी में कुछ भी हासिल करने के लिए खतरा तो उठाना ही पड़ता है, तो मैंने भी यह खतरा उठाया है। एक चीज को लेकर मेरा नजरिया एकदम साफ है कि खबरों की दुनिया में मुझे सभी पहचानते हैं लेकिन यह जो दुनिया है वह एकदम ही अलग दुनिया है। मैं इससे रूबरू होना चाहता था और इनसे एक नया रास्ता बनाना चाहता था। बस यही मेरा उद्देश्य है। 

विज्ञापन
bigg boss 13 tehseen poonawalla said i am one man show
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

5.आपके अनुसार मौजूदा कंटेस्टेंट्स शो में सबसे बड़ी गलती क्या कर रहे हैं जो आप नहीं निभाना चाहेंगे? 
अभी सभी प्रतियोगी टास्क को अधूरा छोड़ रहे हैं। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं घर के अंदर दिए जाने वाले सभी टास्क को पूरा करूं। गेम में अगर टास्क नहीं हो रहा है तो सबकुछ गलत ही हो रहा है। आप वहां टास्क के लिए ही हैं। अगर बिग बॉस का आदेश होता है कि आपको कोई टास्क करना है और आप भी जानते हैं कि उसी से दर्शकों का मनोरंजन होने वाला है तो आपको वह तो पूरा करना ही होगा उसे लेकर आप कोई भी बहानेबाजी नहीं कर सकते हैं और ना ही इसके लिए किसी भी एक व्यक्ति को दोष दिया जा सकता है।  

6.घर में दो ग्रुप बने दिखाई दे रहे हैं। आप किस ग्रुप का हिस्सा बनेंगे? 
मैं जहां से गेम शुरू करता हूं, ग्रुप वहां से शुरू होता है। मैं वन मैन शो हूं। मुझे किसी ग्रुप की जरूरत नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed