फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: फिर एक दूसरे के करीब आए सिद्धार्थ और शहनाज, आखिर कह दी दिल की बात

Tue, 28 Jan 2020 02:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 Jan 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 siddharth shukla Shehnaz Kaur Gill patch up again
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस 13 की सबसे चहेती जोड़ी रही है। घर के बाहर फैंस ने इसे 'सिडनाज' का नाम दिया है। बीते दिनों सिद्धार्थ-शहनाज के बीच दूरियां आ गईं और वो अलग हो गए। सिद्धार्थ ने शहनाज पर कई आरोप लगाए। वहीं शहनाज ने टास्क के दौरान सिद्धार्थ को धक्का दे दिया था। ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच की ये खाई अब नहीं भर पाएगी लेकिन सोमवार को एक बार फिर दोनों करीब नजर आए।

bigg boss 13 siddharth shukla Shehnaz Kaur Gill patch up again
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

सोमवार के ऐपिसोड में शहनाज और सिदार्थ ने एक दूसरे से बात करते हुए बताया कि उन्हें क्या नापसंद है। शहनाज बताती हैं कि वह टास्क के दौरान सिद्धार्थ के व्यवहार से आहत थीं क्योंकि उन्होंने आरती को अपनी टोकरी भरने से रोक दिया था। इस बात पर सिद्धार्थ ने कहा कि वह प्रतिद्वंद्वी टीम से थे और आरती बचाने का मतलब था कि उनकी टीम के किसी भी सदस्य को खतरे में नहीं डालना। 

bigg boss 13 siddharth shukla Shehnaz Kaur Gill patch up again
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

शहनाज ने सिद्धार्थ से कहा कि मुझे बुरा लगता है जब तुम उन लोगों से बात करते हो जो मुझे गालियां देते हैं। जब भी कहीं मौका होगा मैं तुम्हारा साथ दूंगी। मेरे लिए सबसे पहले तुम हो। अपनी फीलिंग शेयर करते हुए शहनाज ने कहा कि मुझे बुरा लगता है जब कोई तुम्हारे पास आता है और तुम्हारे बिस्तर में सोने की कोशिश करता है। मैं हमेशा तुम्हारे लिए खड़ी रहूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 siddharth shukla Shehnaz Kaur Gill patch up again
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

इसके अलावा सोमवार को शहनाज और सिद्धार्थ ने एक बार फिर से बेड शेयर किया। सिद्धार्थ ने चेस टास्क को लेकर हुई गलतफहमी पर कहा कि मैं सबसे पहले तुम्हारा नाम आगे करना चाहता था लेकिन तुम्हें चिढ़ाने के लिए मैंने पहले आरती का नाम आगे कर दिया लेकिन इसके बाद मैं तुम्हारा नाम ही बढ़ाना चाहता था। बाद में मुझे पता चला कि सिर्फ एक ही सदस्य का नाम बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 siddharth shukla Shehnaz Kaur Gill patch up again
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

सिद्धार्थ ने क्या कहा था?
सिद्धार्थ ने शहनाज से कहा था, 'जो अपने मां-बाप का सगा नहीं होता वो किसी  का सगा नहीं होता... समझी और तूने ये सौ बार दिखा दिया। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं हैं और मैं ऐसे लोगों से दूर रहता हूं। मैंने बहुत बार देखा.. तीन महीनों में, तेरे तरीकों को कई बार बच्चा समझ कर जाने दिया। बहुत बार नासमझ होकर जाने दिया.. पर मुझे पता है तू बहुत स्मार्ट है। मैं ऐसे लोग से दूर ही रहता हूं।' 

Bigg Boss 13: नॉमिनेशन टास्क में फुस्स हुए सिद्धार्थ सहित ये सदस्य, आसिम ने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed