फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में सिद्धार्थ शुक्ला न बेघर होंगे और न सीक्रेट रूम जाएंगे, फिर बिग बॉस ने क्या दी सजा?

Wed, 06 Nov 2019 05:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 06 Nov 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla not evicted not go in secret room nominated for two week
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media

'बिग बॉस 13' के चार नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में टास्क के दौरान हिंसक हो जाने की वजह से 'बिग बॉस' ने सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को घर से रातों रात बाहर करने को कहते हैं। इस वीडियो के बाद से ही सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के प्रशंसक भड़क उठे और उन्हें वापस लाने की मांग करने लगे। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लगातार #WeSupportSidShukla हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि 'बिग बॉस' सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर नहीं कर रहे हैं। अब सवाल उठता है कि क्या सच में 'बिग बॉस' ने पलटा सिद्धार्थ शुक्ला को बाहर करने का फैसला?

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla not evicted not go in secret room nominated for two week
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 13' न्यूज अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट के मुताबिक 'सिद्धार्थ शुक्ला ना तो घर से बाहर जाएंगे और ना ही सीक्रेट रूम जाएंगे। बिग बॉस टास्क के दौरान सिद्धार्थ के हिंसक होने पर सजा के तौर पर उन्हें दो हफ्ते के लिए खुद ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देंगे।' इस पोस्ट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Siddharth Shukla has been EVICTED not sent to SECRET ROOM #BiggBoss13 . Are you Happy with this Decision? . Backup I'd @unseenrealityshow Turn on Notification post and Bell 🔔. Follow us for more updates @biggboss13news #BB13 #biggboss12 #bb12 #salmankhan #Devoleenabhattacharjee #SiddharthShukla #AartiSingh #RashmiDesai #hindustanibhau #khesarilalyadav #arhaankhan #shehnaazgill #ParasChhabra #weekendkavaar #TehseenPoonawalla #priyanksharma #shefalijariwala #biggboss11 #hinakhan #vikasgupta #aceofspace2 #biggboss #himanshikhurana

A post shared by BIGG BOSS 13 🔵 (@biggboss13news) on

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla not evicted not go in secret room nominated for two week
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv

दिलचस्प बात यह है कि जब प्रोमो दिखाया गया था तो 'बिग बॉस' ने खुद ही सिद्धार्थ शुक्ला को घर से तुरंत निकलने की बात कह रहे थे। वहीं अब दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट करने की खबर आ रही है। अगर 'बिग बॉस' ने अपना यह फैसला पलटा है तो इसके पीछे कहीं ना कहीं सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसकों का शो के मेकर्स पर दबाव हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla not evicted not go in secret room nominated for two week
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

पिछले सीजन में कंटेस्टेंट शिवाशीष को भी ऐसे ही रातों रात घर से बाहर होने का रास्ता दिखाया गया था। 'बिग बॉस' के घर में किसी को भी हाथापाई करने की इजाजत नहीं है और जब भी कोई ऐसी हरकत करता है तो उसे 'बिग बॉस' की तरफ से कड़ी सजा मिलती है। सिद्धार्थ को इससे पहले भी टास्क के दौरान हाथापाई करने के लिए फटकार लग चुकी है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla not evicted not go in secret room nominated for two week
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

सांप सीढ़ी टास्क में सिद्धार्थ ने सारे सामान को तोड़ दिया था। यही नहीं आरती, देवोलीना और माहिरा के साथ सिद्धार्थ ने बल का इस्तेमाल किया था और उस वक्त भी उन्होंने लड़कियों को धक्का दिया था। जहां एक ओर इंस्टाग्राम पोस्ट में सिद्धार्थ को हिंसक होने की वजह से दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट होने की बात कही जा रही है। वहीं ऐसी अटकलें भी लग रही हैं कि उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया जाए। अब असलियत क्या है, इस बात का खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा। 

यह भी पढ़ें- TRP में कपिल से पिछड़े अमिताभ, 'बिग बॉस' से सिद्धार्थ बाहर, ये हैं हफ्तेभर की TV की 5 खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed