फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: 'सीक्रेट रूम' में और बिगड़ी सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla hospitalized
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

टाइफाइड की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को 'बिग बॉस' ने मुख्य घर से निकालकर सीक्रेट रूम में रखा था। ऐसा इसलिए ताकि वह डॉक्टरों की निगरानी में रहे और सेहत में जल्द सुधार हो। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं जो सिद्धार्थ के प्रशंसकों को परेशान कर सकती हैं। खबरों की मानें तो सिद्धार्थ की तबीयत और बिगड़ गई है जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla hospitalized
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

सिद्धार्थ की तबीयत और बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने दी। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। साथ ही ब्लड प्लेटलेट्स में हुई गिरावट पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि सिद्धार्थ की तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। 
 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla hospitalized
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

पिंकविला वेबसाइट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक परिवारवालों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। सिद्धार्थ की जब से तबीयत ठीक न होने की खबर उनके प्रशंसकों को मिली है तब से वह उनके लिए दुआ कर रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर #GetWellSoonSidharth लिखकर पोस्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla hospitalized
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ शुक्ला को 'बिग बॉस' के मुख्य घर से नौ दिसंबर को निकले थे। घरवालों को 'बिग बॉस' ने सिद्धार्थ की तबीयत खराब का ही हवाला दिया था। हालांकि घरवालों को यह नहीं पता था कि सिद्धार्थ को सीक्रेट रूम में रखेंगे। सीक्रेट रूम में सिद्धार्थ के साथ पारस छाबड़ा भी थे। पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ ने सीक्रेट रूम से घर के अहम फैसले लिए। यहां तक कि रश्मि देसाई को अपने इशारे पर घुमाया और माहिरा शर्मा को नॉमिनेशन से सुरक्षित किया।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla hospitalized
Paras Chhabra - फोटो : twitter

फिलहाल यह देखना होगा कि सिद्धार्थ कब तक घर में वापसी करते हैं। 12 दिसंबर के एपिसोड में पारस छाबड़ा घर में एंट्री कर लेेंगे। 11 दिसंबर को शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था जिसमें पारस घर में आते ही घरवालों की पोल खोलते दिखे।

इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे धर्मेंद्र और आशा पारेख, दोनों की इस अदा पर जमकर बजीं तालियां


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed