फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घर से बेघर होते ही सिद्धार्थ डे ने खोली घरवालों की पोल, बताया क्यों हुए बाहर?

Wed, 30 Oct 2019 03:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Oct 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 siddharth dey shocked after mid week eviction
सिद्धार्थ डे - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' में मिड वीक एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया। वीकेंड का वॉर में जब सलमान ने किसी को बेघर नहीं किया तो सभी कंटेस्टेंट ने राहत की सांस ली थी लेकिन बिग बॉस ने खेल का रुख ही मोड़ दिया। हफ्ते के बीच हुए पहले एविक्शन में बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ डे बाहर हो गए हैं। घर से निकलने के बाद अमर उजाला ने सिद्धार्थ से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए। 

bigg boss 13 siddharth dey shocked after mid week eviction
bigg boss 13 - फोटो : Social Media

शो से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिखे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा दूसरे ग्रुप की ओर था जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आरती, शहनाज और आसिम हैं। सिद्धार्थ ने कहा- 'शुरुआत में तो किसी भी तरह का ग्रुप नहीं था लेकिन फिर बाद में घर के लोग दो हिस्सों में बंट गए। हमारा छह लोगों का ग्रुप लगातार एक साथ बैठकर पॉलिटिक्स नहीं करता था और ना गलत बात पर एक दूसरे का साथ देता था।'

bigg boss 13 siddharth dey shocked after mid week eviction
bigg boss 13 - फोटो : voot

जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि किस कंटेस्टेंट का असली चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है तो उन्होंने आसिम का नाम लिया। सिद्धार्थ ने कहा कि 'मेरे अनुसार आसिम अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आया है। लोग अभी तक उसे समझे नहीं है। वह हद से ज्यादा गुस्सैल है। मैंने अपनी जिंदगी मैं ऐसा आक्रामक इंसान नहीं देखा है। लोगों ने उसे वोट किया है इसका मतलब है कि वह अभी तक सामने नहीं आया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 siddharth dey shocked after mid week eviction
siddharth dey - फोटो : social media

शो से बाहर होने के पीछे सिद्धार्थ एक टास्क को मानते हैं जिसमें उनके ऊपर ब्लीच डाला गया था। सिद्धार्थ ने कहा- 'दो घंटे तक मेरे ऊपर ब्लीच डालकर रखा गया था। ब्लीच से मेरी स्किन जल गई थी और फिर उस हालत में मेरे ऊपर करीब एक किलो लाल मिर्च डाल दी गई। उस घटना ने मेरे उत्साह को एकदम से खत्म कर दिया। अगर मेरे साथ वह हादसा नहीं हुआ होता तो मैं और भी आगे तक जा सकता था।'

विज्ञापन
bigg boss 13 siddharth dey shocked after mid week eviction
Siddharth Dey - फोटो : voot

सिद्धार्थ से जब पूछा गया कि उनके मुताबिक कौन शो का विनर बन सकता है तो उन्होंने शेफाली, पारस, रश्मि और शहनाज का नाम लिया। सिद्धार्थ ने कहा कि 'अगर शहनाज अपने हिसाब से चले तो वह बहुत आगे तक जा सकती है। साथ ही वह टीवी इंडस्ट्री में भी बुलंदियों पर पहुंच सकती है।'

केबीसी 11: धोनी से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई गुजरात से आईं टीचर, क्या आपको पता है उत्तर?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed