फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 से खुली शहनाज की किस्मत, बाहर निकलते ही करेंगी ये बड़ा प्रोजेक्ट!

Sat, 01 Feb 2020 01:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 01 Feb 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz gill will soon be in a new reality show
shehnaz gill - फोटो : social media

'बिग बॉस' से निकलने के बाद कंटेस्टेंट की किस्मत बदल जाती है। लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी के साथ ही उनके पास फिल्मों से लेकर रियलिटी शोज के ऑफर आने लगते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि आसिम रियाज को फिल्म का ऑफर मिला है। अब चर्चा है कि घर की मोस्ट एंटरटेनर कंटेस्टेंट शहनाज गिल के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

bigg boss 13 shehnaz gill will soon be in a new reality show
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

'पंजाब की कटरीना कैफ' के नाम से मशहूर शहनाज की फैन फॉलोइंग की संख्या में रातों रात इजाफा हुआ है। उन्होंने अपनी चुलबुली अदा से सभी का दिल जीता है। अभी तक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं शहनाज हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती हैं। बिग बॉस के घर में वो कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि अगर मुंबई में उन्हें काम मिला तो मोहाली से मुंबई शिफ्ट हो जाएंगी। अब ऐसा लग रहा है कि शहनाज की ये बात सच होने जा रही है।

bigg boss 13 shehnaz gill will soon be in a new reality show
Siddharth and Shehnaz - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शहनाज बिग बॉस के बाद एक नए रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। वेबसाइट TellyChakkar के मुताबिक, नए रियलिटी शो में शहनाज शादी की तैयारी करती नजर आएंगी। जी हां राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन सिंह राजपूत की तरह वो भी अपना दूल्हा खोजेंगी। शहनाज के नए शो का नाम 'शहनाज गिल की शादी' बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz gill will soon be in a new reality show
sidharth shukla, shehnaz gill - फोटो : social media

बिग बॉस में अभी तक शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। शहनाज बता चुकी हैं कि सिद्धार्थ को लेकर उन्हें खास लगाव है। शो के शुरुआत में पारस छाबड़ा को लेकर शहनाज का सॉफ्ट कॉर्नर देखा गया था लेकिन पारस की माहिरा के साथ दोस्ती के बाद शहनाज उनसे दूर हो गईं। पिछले दिनों वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को चेताया था कि शहनाज उनसे प्यार करने लगी हैं। ऐसे में उन्हें चीजों को समझदारी के साथ हैंडल करना होगा।

विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz gill will soon be in a new reality show
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

बिग बॉस में इन दिनों शहनाज का कनेक्शन बनकर उनके भाई शाहबाज पहुंचे हैं। शो में कैप्टेंसी टास्क खेला जा रहा है। शहनाज सिद्धार्थ की टीम में होती हैं लेकिन वो पहले ही कैप्टेंसी टास्क से बाहर हो चुकी हैं। बिग बॉस में शहनाज मजबूत दावेदार हैं, माना जा रहा है वो टॉप 3 तक जाएंगी।

प्रियंका की बोल्ड ड्रेस पर मां का बयान, ट्रोलर्स को बोलीं- 'ये उसका शरीर है जो मन करेगा करेगी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed