'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर शहनाज गिल का प्यार जगजाहिर हो चुका है। शो में वो कई बार कह चुकी हैं वो सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। मंगलवार प्रसारित एपिसोड में शहनाज सिद्धार्थ को लिप Kiss करती नजर आईं लेकिन अपने ही अंदाज में। शहनाज की ये हरकतें देख आरती भी हैरान रह जाती हैं।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
किचन एरिया के पास बैठकर शहनाज कहती हैं कि 'आज के बाद इसे टच नहीं करूंगी। किस करने का अब अलग तरीका है। अब तो मैं लिप पर भी किस करने लगी हूं।' इसके बाद शहनाज अपने होठों पर लिपस्टिक लगाती हैं और वो हाथों से अपने लिपस्टिक के निशान सिद्धार्थ के होठों पर लगा देती हैं। सिद्धार्थ को ऐसा करते देख आरती गाना गाने लगती हैं 'लहू मुंह लग गया।'
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
एक अन्य सीन में शहनाज बाथरूम एरिया के पास बैठकर अपना मेकअप करती हैं। तभी सिद्धार्थ आते हैं और कहते हैं कि 'मैं नहाने के लिए जा रहा हूं जब मैं निकलूं ना, यहां से जाना नहीं।' आगे शहनाज कहती हैं कि 'नहाने जाने से पहले मुझे किस करके जा।' सिद्धार्थ शहनाज के हाथ पर किस करते हैं।
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
शहनाज सिद्धार्थ से उनके लिप्स पर किस करने लिए कहती हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मेरी मम्मी बाहर देख रही हैं। वो छोटी सोच वाली हैं। मेरी मम्मी गांव में पैदा हुई हैं।' इस पर शहनाज कहती हैं कि 'मेरी मां भी गांव में पैदा हुई हैं।' सिद्धार्थ कहते हैं कि 'तेरी मां फॉरवर्ड हो गई है जबकि मेरी मां बैकवर्ड हो गई है। मां के सामने ऐसा करते नहीं हैं। जब मेरी मां नहीं देख रही होगी तब देखना तू।'
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
इस वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान ने सिद्धार्थ को शहनाज को लेकर सलाह दी थी। सलमान ने कहा था कि उन्हें ज्यादा केयरफुल रहने की जरूरत है क्योंकि शहनाज गिल उनके प्यार में पड़ चुकी हैं। बाहर ये साफ दिख रहा है। सलमान की बात सुन सिद्धार्थ ने भी माना कि हां उन्हें भी ऐसा ही लग रहा है। सलमान के कहने के बाद सिद्धार्थ शहनाज से एक डिस्टेंस मेंटेन करते हुए देखे गए।
Bigg Boss 13: मेकर्स ने एडिट किया सिद्धार्थ के झगड़े का सीन, आसिम से लड़ाई के बाद कर दी थी