बिग बॉस 13 में शनिवार को वीकेंड का वार ऐपिसोड में एक साथ 3 चौंकाने वाले एविक्शन हुए। घर के तीन सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य और शेफाली बग्गा को बेघर कर दिया गया। ऐसा माना जा रहा था कि इस इविक्शन में रश्मि और देवोलीना का नाम दूर-दूर तक नहीं है। लेकिन जैसे ही दर्शकों को इन तीनों के बारे में पता चला, वो हैरान रह गए।
BB13: एकसाथ बेघर हुए तीन मजबूत कंटेस्टेंट, रश्मि-देवोलीना-शेफाली के जाने से दर्शक हैरान
वहीं सलमान खान ने घरवालों को पहले झांसा दिया कि आसिम, शेफाली और आरती घर से बेघर हो गए हैं। इसके बाद सलमान ने बाद में साफ किया रश्मि, देवोलीना और शेफाली इस हफ्ते घर से बेघर हुए हैं। मालूम हो कि पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा बिग बॉस के अगले चरण में प्रवेश कर चुके हैं।
लेकिन बिग बॉस की जानकारी देने वाले ट्विटर अकाउंट द खबरी से ये दावा किया गया है कि सिर्फ शेफाली बग्गा को ही बिग बॉस के घर से बेघर किया गया है। रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य अभी भी शो के अंदर बने हुए हैं। उन्हें सीक्रेट रूम रखा गया है जहां से वो सभी घरवालों पर नजर रखेंगे। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
#BB13 #WeekendKaVaar #RashmiDesai And #DevoleenaBhattacharjee
In Secret Room
** Confirmed **
इसके अलावा तीन कंटेस्टेंट के बाहर होने के बाद घर में 5 वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई हैं। इनमें शेफाली जरीवाला, खेसारी लाल यादव, तहसीन पूनावाला, हिमांशी खुराना, हिन्दुस्तानी भाऊ और अरहान खान हैं। शेफाली जरीवाला ने स्टेज पर अपने गाने कांटा लगा पर परफॉर्म किया।
इसके अलावा पहली बार घर में सुल्तानी अखाडे़ में एक साथ तीन कंटेस्टेंट लड़ते हुए नजर आए। पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बीच हुए इस अखाड़े में घर की सारी लड़कियां अपने अपने कंटेस्टेंट को सपोर्ट करती दिखीं। लेकिन अंत में इस टास्क को आसिम ने जीत लिया।
#MeToo: नेहा-सोना के बाद अब इस गायिका का अनु मलिक पर खुलासा, कहा- '15 साल की थी..'