बिग बॉस 13 में शनिवार को वीकेंड के वार में सलमान खान ने आसिम रियाज की जमकर क्लास लगाई । पिछले दिनों खबर आई थी कि हिमांशी खुराना ने अपना 10 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया है । अब वो आसिम रियाज के बाहर आने का इंतजार कर रही हैं । वहीं आसिम के भाई और शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने भी उनसे बताया कि हिमांशी की शादी नहीं हुई है।
2 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz
- फोटो : twitter
इसी बात को लेकर सलमान ने आसिम से कहा, 'तुम्हारी वजह से हिमांशी और उनके मंगेतर का रिश्ता टूट गया है । मैंने तुमसे कहा था कि उसकी सगाई हो चुकी है और तुम्हें उससे दूर रहना चाहिए । लेकिन तुम नहीं माने और तुमने उसे नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया । इस वजह से हिमांशी के मंगेतर ने उन्हें छोड़ दिया ।'
3 of 5
Asim Riaz
- फोटो : twitter
आसिम ये सब सुनकर हैरान रह जाते हैं । वो सलमान को सफाई देते हुए कहते हैं, 'मैंने ऐसा कभी नहीं चाहा था । उनकी सगाई भी नहीं हुई थी । सिर्फ शादी के लिए प्रपोज हुआ था । मेरी जो फीलिंग थी मैंने वो बताई । लेकिन हिमांशी ने कभी उस तरह से मुझसे रिश्ता बनाने की कोशिश नहीं की ।'
4 of 5
Asim Riaz
- फोटो : twitter
आसिम आगे कहते हैं, 'हिमांशी ने मुझे बताया था कि चाओ कनाडा में रहता है और वो ब्रॉड माइंडेड है । उसे इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ेगा । मुझे लगता है कि बाहर जाने के बाद हिमांशी को ये लगा होगा कि वो मुझसे प्यार करती है इसलिए उसने रिश्ता तोड़ दिया होगा । चाओ ने ये रिश्ता नहीं तोड़ा होगा ।'
5 of 5
Asim Riaz
- फोटो : twitter
इस पर सलमान कहते हैं कि तुम्हें जो सोचना है सोचो । अपने दिल को तसल्ली देते रहो । लेकिन हुआ वही है जो मैं बता रहा हूं । बता दें कि इस बारे में हिमांशी का भी बयान आ गया है । उन्होंने कहा है कि अब मैं सिंगल हूं और आसिम के साथ रिश्ता बढ़ाने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है ।
Bigg Boss 13: शहनाज के पिता पर भड़कीं हिमांशी, बोलीं- अपनी बेटी को समझाएं कि...