रियलिटी शो बिग बॉस 13 में शनिवार को वीकएंड का वार ऐपिसोड में सलमान खान का एंग्री अवतार देखने को मिलेगा। पूरे हफ्ते घर में हुए बवाल के बाद सलमान घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे। इस दौरान पारस अरोड़ा पर सलमान इतना भड़क जाएंगे कि अपना आपा खो बैठेंगे।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
सलमान खान, पारस अरोड़ा और माहिरा शर्मा से कहेंगे कि जो आप लोगों के बीच चल रहा है वो दोस्ती से ज्यादा लग रहा है। सलमान कहेंगे, 'पारस ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा को बाहर बोला है कि थोड़ा गेम खेलूं, एक्टिंग करूं तो बुरा नहीं मनना। इसने पहले से ही ब्रिज बना लिया है, घर के अंदर आने से पहले।'
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
इसके बाद सलमान, पारस से पूछेंगे कि तुम्हारा ये गेम कहां तक चल रहा है। पारस जवाब देंगे कि ये शो के क्रियेटर्स से कहो कि बेकार का बातें न करें, ये आंकाक्षा का नाम कहां से आया। पारस को बीच टोकते हुए सलमान कहेंगे कि ये कोई क्रियेटर्स का काम नहीं है, आकांक्षा ने मुझसे ये सब क्यिलर करने को कहा है।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
पारस कहेंगे कि उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यहां आंकाक्षा का नाम नहीं लिया। ऐसा सुनते ही सलमान का पारा चढ़ जाएगा और वो पारस से कहेंगे कि ये कोई आरोप नहीं है। सलमान जैसे कुछ कहना शुरू करेंगे पारस उनकी बात काटने लगेंगे। ऐसा देख सलमान को गुस्सा आ जाएगा और वो कहेंगे, 'चल ऐ...अपनी आवाज नीचे रखो।'
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
बता दें कि इसके अलावा कल वीकंड का वार ऐपिसोड में करण सिंह ग्रोवर, बिंदू दारा सिंह और बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी बिग बॉस के घर में आएंगे।
गौतम गुलाटी को देख खुशी से उछल पड़ीं शहनाज, सिद्धार्थ के सामने कर दी Kiss की बरसात